चीन के जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य, थाईलैंड में स्थित चीन के राजदूत चांग च्यु ह्वान ने हाल में सी.आर.आई के स्टुडियो में संवाददाता से कहा कि चीन और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के बीच समुद्री हितों के बारे में विवाद दूर किए जा रहे हैं।
गत वर्ष चीन और वियतनाम ने सीमा समस्या का समाधान किया है। जिस से यह जाहिर है कि चीन और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के बीच थलीय सीमा की समस्या दूर हो गयी है। चीन की दक्षिण चीन के सागरीय क्षेत्र पर अपरिहार्य सार्वभौमिकता है। लेकिन दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ देशों ने इस क्षेत्र में अपनी सार्वभौमिकता प्राप्त करने का आग्रह भी किया। इसलिये चीन और उन के बीच विवाद उत्पन्न हुए हैं। चीन इस बात का पक्षधर है कि मतभेदों को ताक पर रखकर इस क्षेत्र का समान रूप से विकास किया जाये । (पवन)















