चीन के जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य, थाईलैंड स्थित चीन के राजदूत चांग च्यु ह्वान ने हाल में सी.आर.आई के स्टुडियो में संवाददाता से कहा कि चीन समृद्ध होने पर भी अधिपति देश नहीं बनेगा। दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों को चीन की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
श्री चांग च्यु ह्वान ने कहा कि अब दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ देशों को चीन के तेजी से हो रहे विकास को लेकर चिन्ता है कि कहीं चीन एक शक्तिशाली देश बनकर उन का समादर और उन की मदद न करेगा । अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में यह कथन प्रचलित है कि कोई भी देश समृद्ध होने पर जरूर अधिपति देश बनेगा। इसलिए इन देशों की चीन के विकास को लेकर उत्पन्न चिन्ता समझ में आ सकती है।
श्री चांग च्यु ह्वान ने यह भी कहा कि इस चिंता को दूर करने के लिए विनम्रता से संयम काम लेना और सभी देशों के साथ समान बर्ताव रखना जरूरी है । चीन कभी भी अति महा शक्ति नहीं बनेगा। चीन हमेशा अन्य देशों का समादर करेगा । (पवन)















