चीनी उप शिक्षा मंत्री हाओ फींग ने 12 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन ने 28 फरवरी से पूरे समाज में राष्ट्रीय मध्यम व दीर्घकालीन शैक्षिक रुपांतरण व विकास कार्यक्रम के दस्तावेज के बारे में मत लेना शुरु किया है। इस कार्यक्रम में न्याय को देश की बुनियादी शिक्षा नीति बनाने की बात पर जोर दिया गया है।
श्री हाओ फींग ने राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक सम्मेलन में आयोजित एक न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि कार्यक्रम में जन जीवन सवाल को बड़ा महत्व दिया गया है और इस बात पर जोर दिया गया है कि हमें शिक्षा के सार्वजनिक कल्याण व व्यापकता के मद्देनजर हरेक स्कूल अच्छी तरह चलाना चाहिए, शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सार्वजनिक शिक्षा सेवा व्यवस्था की स्थापना करनी चाहिए, नागरिकों के कानून के अनुसार और समान रुप से शिक्षा पाने देना चाहिए।चीन शिक्षा संसाधन का उचित प्रबंध करेगा, खासकर शिक्षा संसाधन ग्रामीण क्षेत्रों, गरीब क्षेत्रों एवं अल्पसंख्यक जातीय क्षेत्रों में उपलब्ध कराएगा, ताकि अनिवार्य शिक्षा के संतुलित विकास को आगे बढ़ाया जा सके।















