चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि, शांगहाई की सर्वोच्च जन अदालत के प्रधान श्री यींग योंग ने 12 तारीख को सर्वोच्च जन अदालत की कार्य रिपोर्ट की समीक्षा करते समय कहा कि न्यायिक निष्पक्षता कानूनी निगरानी तले साकार की जानी चाहिए।
श्री यींग योंग ने कहा कि न्यायिक अधिकार के इस्तेमाल में विशेषताएं होती हैं। एक तरफ़ विभिन्न कॉलेजिएट एवं स्वतंत्र न्यायाधीश अदालत की ओर से न्यायिक सुनवाई अधिकार अपनाते हैं। दूसरी तरफ़ विभिन्न कॉलेजिएट या स्वतंत्र न्यायाधीश किसी मुकदमे पर ठोस सुनवाई राय पेश करते हैं। इसलिए न्यायिक अधिकार के सही प्रयोग को सुनिश्चित बनाने के लिये निगरानी बढ़ायी जाएगी । यह न्यायिय निष्पक्षता को साकार करने की बुनियादी पूर्व शर्त है।
श्री यींग योंग ने सुझाव दिया कि हमें न्यायाधीशों के स्वतंत्र रुप से निर्णय लेने के अधिकार के इस्तेमाल की व्यवस्था को परिपक्व करना चाहिए, केसों की निर्देशन व्यवस्था बनानी चाहिए और जन अदालत के कानून के अनुसार स्वतंत्र रुप से सुनवाई अधिकार का इस्तेमाल सुनिश्चित करना चाहिए।(श्याओयांग)















