हू चिन थाओ, वू पांग क्वो, वन च्या पाओ व च्या छिंग लीन आदि चीनी नेताओं ने इस में भाग लिया।
सर्वोच्च जन न्यायालय के प्रधान वांग शन चून ने रिपोर्ट में कहा कि गत वर्ष चीन ने कानून के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले अपराध, हत्याकांड, अपहरण व विस्फोट आदि गंभीर हिंसक अपराधों तथा संपत्ति का उल्लंघन करने आदि आपराधिक मुकदमों में कुल 3 लाख 75 हजार अपराधियों को सज़ा दी, जो वर्ष 2008 से 0.8 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च जन न्यायालय ने ल्हासा की 14 मार्च दुर्घटना व उरुमुछी की 5 जुलाई दुर्घटना पर बड़ा ध्यान दिया है, और संबंधित न्यायालयों को कानून के आधार पर उन मुकदमों की सुनवाई करने का निर्देश दिया।(चंद्रिमा)















