11 मार्च की सुबह चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के स्थाई सदस्य, चीनी बौद्ध धर्म की तिब्बती शाखा के प्रधान डिपकांग टुपडेन ने पेइचिंग में कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीन सरकार के नेतृत्व में इन सालों में तिब्बत में तेजी से परिवर्तन हुआ है।
सन् 1955 में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के नागछु कस्बे में जन्मे श्री डिपकांग को सन् 1958 में जीवित बुद्ध निश्चित किया गया।
उन्होंने कहा कि सन् 1959 में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में जनवादी सुधार के बाद तिब्बत की स्थिति बदली है। पहले नागछु क्षेत्र बहुत गरीब था। अब यहां बहुत सी ऊंची ऊंची इमारतें, स्कूल, अस्पताल स्थापित हुए हैं। किसानों का जीवन भी अच्छा हुआ है। तिब्बत में सममुच बड़ा परिवर्तन आया है ।
उन्होंने यह भी कहा कि जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की व्यवस्था बहुत अच्छी है। वे सम्मेलन में अपनी सलाह दे सकते हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी उन की सलाहों पर ध्यान देती है। (पवन)















