Web  hindi.cri.cn
चीन विदेशी छात्रों के लिए गंतव्य देश बनेगा
2010-03-11 18:36:30

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के सदस्य, चीनी शिक्षा अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज संघ के अध्यक्ष, पूर्व उप शिक्षामंत्री चांग शिन शंग ने 10 मार्च को पेइचिंग में सी आर आई के संवाददाता के साथ साक्षात्कार में कहा कि चीन विश्व में पढ़ने के लिए एक गंतव्य देश बनेगा।

चांग शिन शंग ने परिचय देते हुए कहा कि वर्तमान में हर साल चीन 1 लाख 90 हजार विदेशी छात्रों को आकर्षित करता है और यह संख्या जल्द ही 2 लाख से ज्यादा बढ़ेगी। उन के विचार में पढ़ने के लिए चीन आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या 4 लाख से 5 लाख तक पहुंचने का लक्ष्य निकट भविष्य में प्राप्त होगा।

चांग शिन शंग ने यह भी कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय मध्यकालीन और दीर्घकालीन शिक्षा सुधार व विकास कार्यक्रम के लिए राय ली जा रही है, जिसमें शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीकरण, स्कूल खोलने में विदेशों के साथ सहयोग करना, विदेशी छात्रों की संख्या लगातार बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि चीनी शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीकरण के लिए स्कूलों की हार्डवेयर सुविधाएं और द्विभाषी शिक्षा बढ़ाने की आवश्यकता है। (मीनू)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040