Web  hindi.cri.cn
चीन की केंद्र सरकार इस वर्ष सिनच्यांग कार्य संगोष्ठी का आयोजन करेगी
2010-03-11 18:15:21
चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधा सभा के प्रतिनिधि, सिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश की जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी के अध्यक्ष श्री एलीगन ईमीनबाहेई ने 11 तारीख को एक संयुक्त साक्षात्कार में कहा कि चीन की केंद्र सरकार इस वर्ष सिनच्यांग कार्य संगोष्ठी का आयोजन करेगी और सिनच्यांग के विकास को आगे बढ़ाने एवं एकता व स्थिरता बनाये रखने पर महत्वपूर्ण योजना बनाएगी। सिनच्यांग की जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयात्मक विन्यास को बखूबी अंजाम देने की पूरी कोशिश कर देगी ।

श्री एलीगन ईमीनबाहेई ने कहा कि जातीय एकता सिनच्यांग की विभिन्न जातियों की प्राण रेखा है। सिनच्यांग की विभिन्न जातियों को चिरस्थायी शांति को बनाये रखने के लिए उक्त प्राण रेखा की रक्षा करने का दायित्व है।

श्री एलीगन ईमीनबाहेई ने कहा कि इस वर्ष सिनच्यांग व्यवहारिक व ठोस रुप से स्थानीय नियमों को मजबूत करेगा , ताकि स्थानीय कानून का निर्माण स्वायत प्रदेश की वास्तविक जरूरत के अनुरुप हो, चीन की केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयात्मक विन्यास को बखूबी अंजाम देगा, निगरानी को मजबूत करेगा, जातीय एकता की दृढ़ रक्षा करेगा, यथार्थ रुप से जन जीवन के निगरानी कार्य को अच्छी तरह करेगा , जन जीवन का सुधार करेगा और आर्थिक ढांचे को श्रेष्ठ बनाएगा।(श्याओयांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040