चीनी नेता हू चिन थाओ, वू पांग क्वो, वन च्या पाओ आदि ने 10 मार्च को क्रमशः चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक सम्मेलन के कुछ प्रतिनिधि मंडलों के विवेचन में भाग लिया।
हू चिन थाओ ने हनान प्रतिनिधि मंडल के विवेचन में बल देकर कहा कि हमें विभिन्न पक्षों की सक्रियता को प्रोत्साहित करके आर्थिक विकास फ़ार्मुले के बदलने में कारगर उपलब्धि प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कृषि की चतुर्मुखी उत्पादन क्षमता व अनवरत विकास की क्षमता को उन्नत करना चाहिए, और कृषि की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा शक्ति को मजबूत करना चाहिए।
वू पांग क्वो ने शानशी प्रतिनिधि मंडल के विवेचन में कहा कि हमें लगातार समाज में कानून निर्माण को मजबूत करना चाहिये, ठीक समय पर उन कानून, जो आर्थिक व सामाजिक विकास से मेल नहीं खाता है, का सुधार करना चाहिए।
वन च्या पाओ ने हपेइ प्रतिनिधि मंडल के विवेचन में कहा कि हमें परंपरागत व्यवसाय ढांचे को उन्नत करना चाहिए, और उद्यमों के तकनीकी सुधार व तकनीकी नवीनीकरण को तेज करना चाहिये।(चंद्रिमा)















