Web  hindi.cri.cn
कई देशों ने ईरान के यूरेनियम इंधन का संवर्धन शुरू करने पर निराशा प्रकट की
2010-02-10 09:46:08

ईरान द्वारा 20 प्रतिशत शुद्धता का यूरेनियम संवर्धित किए जाने की घोषणा पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और रूस ने निराशा जाहिर करते हुए उसके खिलाफ और प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।

अमेरिका ने 9 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से ईरान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने वाले नये प्रस्ताव पारित करने की मांग की है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि ईरान नाभिकीय हथियारों का विकास कर रहा है। जिस पर अमेरिका और संबंधित देश ईरान के खिलाफ पाबंदी लगाने की दिशा में कदम उठाएंगे।

यूरोपीय संघ के विदेश व सुरक्षा नीति की वरिष्ठ प्रतिनिधि कैथरीन एस्टोन ने ईरान की कारवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उसने सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों का उल्लंघन किया है। यूरोपीय संघ इसके खिलाफ कदम उठाएगा।

रूसी विदेश मंत्रालय ने भी ईरान के कदम को सुरक्षा परिषद व अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था के संबंधित प्रस्तावों की अनदेखी करार दिया है।

(रूपा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• सी आर आई ऑन लाइन पर विदेशी सहयोगियों का स्वागत है
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• श्रोता द्वारा भेजा गया आलेख -1
विस्तृत>>

• वर्ष 2010 के दो वार्षिक सम्मेलनों के बारे में मत सर्वेक्षण

• "मैं सछ्वान जाना चाहूंगा"शीर्षक कला प्रतियोगिता
    你

विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
 सी आर आई की हिन्दी वेबसाइट कैसी है ?
बढिया है।
अच्छी है।
अच्छी नहीं है।


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040