चीन सरकार ने 9 फरवरी को प्रदूषण स्रोतों के पडताल की प्रथम विज्ञप्ति जारी की ।
इस विज्ञप्ति से जाहिर है कि कृषि प्रदूषण पानी की गुणवत्ता पर ज्यादा कुप्रभाव डालता है ।औद्योगिक प्रदूषण मुख्य तौर पर अल्प संख्यक व्यवसायों व कुछ इलाकों को प्रभावित है ।इस के अलावा मोटर गाडियों की एग्जोस्ट से शहर की हवा पर ज्यादा कुप्रभाव पडता है ।
चीनी उप पर्यावरण संरक्षण मंत्री चांग ली चुंग ने उस दिन एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चीन मुख्य प्रदूषित पदार्थों की कुल मात्रा को नियंत्रित करने की योजना जारी रखेगा ।
इस संवाददाता सम्मलेन में चीनी कृषि मंत्रालय के अधिकारी वांग येन ल्यांग ने बताया कि चीन ग्रामीण क्षेत्रों में बायोगैस के जोरदार विकास और सफाई परियोजना के कार्यावयन से कृषि प्रदूषण स्रोतों को नियंत्रित कर रहा है और बडी उपलब्धियां प्राप्त की हैं ।उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 के अंत तक चीन के गांवों में 3करोड5लाख परिवारों को बायोगैस उपलब्ध है ।इस के अलावा मुरगी पालन के लिए 2700 बडे व मध्यम वाले बायोगैस संयंत्र स्थापित किये गये हैं ।













