फिलीपींस के राष्ट्रपति चुनाव का 90 दिन वाला अभियान 9 फरवरी को औपचारिक रुप से शुरू हुआ है, 9 तारीख से उम्मीदवार अपनी अपनी प्रचार कार्यवाही आयोजित करेंगे।
फिलीपींस का राष्ट्रपति चुनाव 10 मई को आयोजित होगा, चुनाव समिति ने चुनाव अभियान के लिए दस उम्मीदवारों का अनुमोदन किया है जिन में आठ उम्मीदवार उप राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। करीब पांच करोड़ मतदाता सीनेट के 12 सदस्यों, कांग्रेस के 300 सदस्यों और करीब 17 हजार स्थानीय अधिकारियों के पदों के लिए मतदान करेंगे।
फिलीपींस की एक जनमत संग्रह संस्था के अनुसार वर्तमान सीनेटर के सदस्य अकिनो तीसरा की समर्थन दर गत साल के 45 प्रतिशत से गिरकर 37 प्रतिशत तक पहुंच गयी, जबकि सीनेटर के दूसरे सदस्य विला की समर्थन दर 23 प्रतिशत बढ़कर 35 प्रतिशत हो गयी है। पूर्व राष्ट्रपति एसट्राद की समर्थन दर 12 प्रतिशत है,साथ ही पूर्वी रक्षा मंत्री टेओडोरो की समर्थन दर सिर्फ 5 प्रतिशत है।(होवेइ)













