यूरोपीय संघ की वरिष्ठ प्रतिनिधि व यूरोपीय संघ आयोग की उपाध्यक्ष केथरीन अश्टन ने यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर का मतदान सफलतापूर्वक समाप्त होने पर खुशी जाताई है।
8 फरवरी को एक बयान में उन्होंने कहा कि यूक्रेन में भेजे गये यूरोपीय सुरक्षा व सहयोग संगठन के चुनाव पर्यवेक्षक मंडल ने मतदान पर पैनी नज़र रखी। इसके चलते राष्ट्रपति चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चला। अश्टन ने कहा कि यूरोपीय संघ यूक्रेन के साथ आगे संबंध मजबूत करने के अलावा यूक्रेन के सुधारों का समर्थन करेगा। उन्होंने नये यूक्रेनी राष्ट्रपति से सहयोग कर यह लक्ष्य पूरा करने की उम्मीद जताई।
यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के मतदान शाम 7 बजे खत्म हो गया। यूक्रेनी केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा 8 फरवरी को जारी प्रारंभिक मतगणना में विपक्षी नेता विक्टर यनुकोविच को जीत हासिल हुई है।
(लिली)













