श्री वन चा पाओ ने शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भाषण देते हुए कहा कि चीन यूरोप के चौतरफा रणनीतिक साझेदार संबंध को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक व्यापार के आधार पर नयी तकनीक और हरित अर्थव्यवस्था को केंद्र बनाना चाहिए। उन्होंने दोनों पक्षों से ऊर्जा की बचत व पर्यावरण संरक्षण का सहयोग करने, एक दूसरे के लिये बाजार खोलने और नए तकनीकी उत्पादनों का व्यापार करने की सलाह दी।
यूरोपीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष स्वीडन के प्रधानमंत्री रेइनफेल्डट और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष बार्रोसो ने भाषण में यह कहा कि व्यापार और पूंजी निवेश चीन और यूरोप के रणनीतिक साझेदार संबंध के महत्वपूर्ण भाग हैं। यूरोपीय संघ ने चीन की विश्व वित्तीय संकट के मुकाबले के लिए प्राप्त उपलब्धियों की प्रशंसा की। यूरोप चीन के साथ जलवायु परिवर्तन के समान मुकाबले का फायदा उठाकर नयी हाई टेक व स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने और हरित अर्थव्यवस्था के विकास को बढावा देने को तैयार है।
इस चीन यूरोप उद्योग वाणिज्य शिखर सम्मेलन का विषय हरे रंग अर्थ और बेरोकटोक विकास है। चीन और यूरोप के उद्योग व वाणिज्य जगत ने चीन और यूरोप के व्यापार सहयोग मजबूत करने के लिए संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया। (पवन)













