
संयुक्त राष्ट्र की शांति रक्षा की कार्यवाही के प्रधान के उप सचिव श्री अलैन ल रोई ने 20 नवंबर को पेइचिंग में कहा कि संयुक्त राष्ट्र की शांति रक्षा की कार्यवाहियों में चीन का रूख सकारात्मक है और कर्मचारी व पूंजी का योगदान विश्व के सातवें स्थान पर है।
श्री अलैन ल रोई ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देश के रूप में चीन ने संयुक्त राष्ट्र की शांति रक्षा की कई कार्यवाहियों में भाग लिया है। विकासशील देश के रूप में चीन ने शांति रक्षा के लिए पूंजी दी है और वर्तमान में पूंजी के योगदान में चीन विश्व के सातवें स्थान पर है।
श्री अलैन ल रोई ने कहा कि चीन द्वारा उपस्थित की गई शांति रक्षा की कार्यवाहियां संयुक्त राष्ट्र के नेतृ्त्व वाली कार्यवाहियां हैं और चीन ने 14 हजार सैन्य कर्मचारियों, पुलिस कर्मचारियों को भेजा है। वर्तमान में चीन के 2100 से अधिक पुलिस कर्मचारी सू़डान के दारफूर, कांगो किंशासा, कोटोडिवा व लेबनान आदि के दस क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।(वनिता)













