संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के स्थाई प्रतिनिधि श्री चांग ये सुए ने 19 नवंबर में कहा कि संयुक्त राष्ट्र मौसम सम्मेलन डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में आयोजित होगा, सम्मेलन को मौसम परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सुनिश्चित ढांचे व सिद्धांत पर कायम रहना चाहिए।
श्री चांग ये सुए ने उसी दिन संयुक्त राष्ट्र के मौसम परिवर्तन सवाल के अनौपचारिक सम्मेलन में भाषण देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र की मौसम परिवर्तन ढांचागत संधि व क्योटो प्रोटोकोल मौसम परिवर्तन से निपटने का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का मुख्य माध्यम है और समान लेकिन भिन्न जिम्मेदारी उठाने का सिद्धांत विभिन्न पक्षों द्वारा स्वीकार किया गया मौसम परिवर्तन से निपटने का बुनियादी सिद्धांत है। बाली रोड मैप में मौसम परिवर्तन से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की मांग व दिशा को स्पष्ट किया गया है। यह कोपेनहेगन सम्मेलन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है।
श्री चांग ये सुए ने कहा कि कोपेनहेगन सम्मेलन में प्राप्त की गई सहमतियों व प्रगतियों को मजबूत करना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस सहमतियों का समर्थन करना चाहिए और आगे की वार्ता में इस पर अमल करना चाहिए।
श्री चांग ये सुए ने कोपेनहेगन सम्मेलन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जाने की आशा भी प्रकट की और कहा कि चीन पहले की तरह मौसम परिवर्तन की अंतर्राष्ट्रीय वार्ता में भाग लेगा और मौसम परिवर्तन से निपटने के लिए अपना योगदान देगा।(वनिता)













