Web  hindi.cri.cn
बंग्लादेश के राष्ट्रीय पिता की हत्या करने वालों को फांसी
2009-11-20 16:47:14

बंग्लादेश की सर्वोच्च अदालत ने वर्ष 1975 में शेख मुजिबुर रहमान की हत्या में शामिल 5 आरोपियों की सजा बरकरार रखने के साथ 11 को फांसी की सजा सुनाई। 1975 में बंग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री शेख मुजिबुर रहमान की हत्या कर दी गयी थी। हत्या में शामिल अपराधियों को फांसी सजा दी गयी, 19 नवंबर को बंग्लादेश की सर्वोच्च अदालत ने पूर्व सजा पर कायम रहने की घोषणा की और उक्त 5 अपराधियों समेत 11 को फांसी की सजा का ऐलान किया।

बंग्लादेश के एक अधिकारी ने 19 नवंबर को कहा कि रहमान की हत्या करने वाले अपराधियों को सजा देना राष्ट्रीय कानून की रक्षा करना है। रहमान के समर्थकों ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 50 लाख बंग्लादेशी इसकी प्रतीक्षा में थे।

1971 में स्वतंत्रता हासिल करने के बाद रहमान बंग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। मगर अगस्त 1975 को हुए सैन्य तख्तापलट में उनकी हत्या कर दी गयी, इसमें उनकी पत्नी, छोटा भाई और तीन बेटे भी शामिल थे।

(रूपा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• सी आर आई ऑन लाइन पर विदेशी सहयोगियों का स्वागत है
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• श्रोता द्वारा भेजा गया आलेख -1
विस्तृत>>

• वर्ष 2010 के दो वार्षिक सम्मेलनों के बारे में मत सर्वेक्षण

• "मैं सछ्वान जाना चाहूंगा"शीर्षक कला प्रतियोगिता
    你

विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
 सी आर आई की हिन्दी वेबसाइट कैसी है ?
बढिया है।
अच्छी है।
अच्छी नहीं है।


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040