
बेलजियम के प्रधान मंत्री श्री वेन रोमपुई एवं युरोपीय कमेटी की वर्तमान व्यापारी कमीशनर सुश्री अशटोन ने 19 तारीख को अलग अलग तौर पर युरोपीय संघ के अध्यक्ष एवं विदेश व सुरक्षा नीति की वरिष्ठ प्रतिनिधि चुने गये।
युरोपीय संघ के 27 देशों के नेताओं ने उसी दिन ब्रुसेल्स में एक विशेष शिखर सम्मेलन का आयोजन किया और युरोपीय संघ के अध्यक्ष एवं विदेश व सुरक्षा नीति के वरिष्ठ प्रतिनिधि चुने। ये दोनों पद पहली दिसम्बर को प्रभावित होने वाले युरोपीय संघ की नयी संविधान लिस्पन संधि के अनुसार स्थापित की गयी है। उन का प्रमुख कार्यकाल यरोपीय संघ में रुखों का समनव्य करना और अंतरराष्ट्रीय मंच पर युरोपीय संघ के विभिन्न सदस्य देशों के शिखरों का प्रतिनिधित्व करना है। श्री वेन रोमपुई युरोपीय संघ के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद बेलजियम के प्रधान मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे।
युरोपीय संघ की विदेश व सुरक्षा नीति के वरिष्ठ प्रतिनिधि युरोपीय संघ के विदेश मंत्री भी माने जाते हैं, जिस का कार्यकाल पांच वर्ष होता है।













