Web  hindi.cri.cn
चीन अमरीका व जनवादी कोरिया के बीच आयोजित होने वाली बातचीत का समर्थन व स्वागत करता है
2009-11-19 18:29:02

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 19 नवंबर को पेइचिंग में कहा कि चीन अमरीका व जनवादी कोरिया के बीच आयोजित होने वाली बातचीत का समर्थन व स्वागत करता है।

कोरिया गणराज्य की यात्रा कर रहे अमरीकी राष्ट्रपति श्री ओबामा ने 19 तारीख को यह घोषणा की कि अमरीकी राष्ट्रपति के विषेश दूत के रूप में जनवादी कोरिया के प्रति अमरीका के विशेष प्रतिनिधि श्री स्टिफन बोस्वर्थ अगले महीने की 8 तारीख को जनवादी कोरिया की यात्रा करेंगे और कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु सवाल के समाधान के लिए जनवादी कोरिया के साथ बातचीत करेंगे।

उसी दिन आयोजित विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सममेलन में कुछ संवाददाताओं ने पूछा इस पर चीन की क्या टिप्पणी है। श्री छिन कांग ने कहा कि आशा है कि इस प्रकार की बातचीत छह पक्षीय वार्ता की जल्द ही बहाली करने, कोरियाई प्रायद्वीप पर गैर नाभिकीयकरण की प्रक्रीया को आगे बढाने तथा कोरियाई प्रायद्वीप की शांति व स्थिरता की रक्षा करने के लिए लाभदायक होगी। कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु सवाल पर संबंधित विभिन्न पक्षों की कोशिशें छह पक्षीय वार्ता के ढांचे में हुई थीं। छह पक्षीय वार्ता के नेताओं की बैठक आदि सवालों पर चीन संबंधित पक्षों के साथ ताल-मेल व विचार-विमर्श करेगा।(वनिता)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• सी आर आई ऑन लाइन पर विदेशी सहयोगियों का स्वागत है
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• श्रोता द्वारा भेजा गया आलेख -1
विस्तृत>>

• वर्ष 2010 के दो वार्षिक सम्मेलनों के बारे में मत सर्वेक्षण

• "मैं सछ्वान जाना चाहूंगा"शीर्षक कला प्रतियोगिता
    你

विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
 सी आर आई की हिन्दी वेबसाइट कैसी है ?
बढिया है।
अच्छी है।
अच्छी नहीं है।


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040