Web  hindi.cri.cn
पाकिस्तान के पेशावर में फिर एक बम विस्फोट में 11 लोग मारे गए
2009-11-15 18:06:37

पाक के उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर शहर की एक सुरक्षा चौकी पर 14 नवंबर को आत्मघाती ट्रक-बम विस्फोट से वर्तमान में 11 लोग मारे गए, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं।

पेशावर की पुलिस ने कहा कि आत्मघाती हमलावार ने आसपास के कबाइली इलाके से गाड़ी में सवार होकर पेशावर में प्रवेश किया और एक सुरक्षा चौकी में पुलिस कर्मियों की गाड़ी सुरक्षा जांच के समय उसने बम विस्फोट कर दिया।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार बम विस्फोट में 11 लोग मारे गए और कम से कम 25 अन्य घायल हुए हैं, मृतकों में 4 बच्चे शामिल हैं। स्थानीय अधिकारी ने कहा कि पेशावर के अस्पताल बराबर आपात स्थिति में पड़े हुए हैं। बम विस्फोट के घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति श्री असीफ अली जार्दारी व प्रधानमंत्री श्री गिलानी ने उसी दिन हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और दोहराया कि आतंकवाद पर हमला करने का सरकार का संकल्प नहीं बदलेगा।(वनिता)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• सी आर आई ऑन लाइन पर विदेशी सहयोगियों का स्वागत है
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• श्रोता द्वारा भेजा गया आलेख -1
विस्तृत>>

• वर्ष 2010 के दो वार्षिक सम्मेलनों के बारे में मत सर्वेक्षण

• "मैं सछ्वान जाना चाहूंगा"शीर्षक कला प्रतियोगिता
    你

विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
 सी आर आई की हिन्दी वेबसाइट कैसी है ?
बढिया है।
अच्छी है।
अच्छी नहीं है।


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040