2008-03-21 13:15:12

पेइचिंग ऑलंपियाड का तैयारी कार्य सुभीतापूर्ण


यह चाइना रेडियो इंटरनेशनल है। प्रिय श्रोताओं, वर्ष 2001 की 13 जुलाई को मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑलंपिक कमेटी के 112वें पूर्णाधिवेशन में पेइचिंग को वर्ष 2008 ग्रीषमकालीन ऑलंपियाड का मेजबान देश चुना गया था। वर्ष 2001 के दिसम्बर माह में 29वीं पेइचिंग ऑलंपियाड की आयोजन कमेटी की स्थापना की गयी, जिस से औपचारिक रुप से पेइचिंग ऑलंपियाड का तैयारी कार्य शुरु हुआ। पेइचिंग ऑलंपियाड वर्ष 2008 के 8 अगस्त से 24 अगस्त तक चीन में आयोजित होगा। अब पेइचिंग ऑलंपियाड के आरंभ होने में केवल एक साल के कम का समय रह गया है। पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी के उप कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री वांग वेई ने हाल में पेइचिंग ऑलंपियाड के तैयारी कार्य का परिचय दिया।

पेइचिंग चीन में उत्तरी भाग में स्थित राजधानी शहर है, जिस का 3000 से ज्यादा वर्षों का लम्बा इतिहास है। यह चीन के इन, मिंग व छिंग तीन राजवंशों की राजधानी रहा है। वर्ष 1949 में चीन लोक गणराज्य की स्थापना की गयी और पेइचिंग नये चीन की राजधानी बना। आज का पेइचिंग 1 करोड़ 30 लाख आबादी वाला एक आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय महा नगर बन चुका है।

पुराने इतिहास ने पेइचिंग को मूल्यवान सांस्कृतिक धरोहर प्रदान की है। विश्व की अनोखी लम्बी दीवार पेइचिंग क्षेत्र में कई सौ किलोमीटर तक फैली हुई है। समर पैलस पुराने चीनी सम्राट उद्यानों की श्रेष्ठ मिसाल है। फॉरबिडन-सिटी दुनिया में सब से बड़ा सम्राट भवन है और थिय्न थेई चीनी सम्राटों के भगवान की पूजा करने का स्थल रहा है। उक्त चार स्थल संयुक्त राष्ट्र संघ के युनेस्को द्वारा विश्व संस्कृति धरोहरों की सूची में शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं, पुराने पेइचिंग के हू थुंग और सी ह व्येन भी कई सौ वर्षों से खड़े हुए हैं, जो पेइचिंग वासियों के जीवन के ऐतिहासिक प्रतिबिंब भी हैं।

पेइचिंग ने वर्ष 2001 में वर्ष 2008 ऑलंपियाड के आयोजन के अधिकार को जीता। पिछले छह वर्षों में पेइचिंग ने ऑलंपियाड की तैयारी के लिए भारी प्रयास किया है। पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी के उप कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री वांग वेई ने संवाददाताओं से कहा कि पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी की स्थापना के बाद एक विशेषता व उच्च स्तर वाले ऑलंपियाड का आयोजन करना पेइचिंग ऑलंपियाड के तैयारी कार्य का लक्ष्य निश्चित किया गया है। उन के अनुसार,

एक विशेषता वाले उच्च स्तरीय ऑलंपियाड का आयोजन करना दुनिया के समक्ष हमारे द्वारा दिया गया वचन है , जो चीन सरकार व चीनी जनता की मांग व अभिलाषा भी है। आम तौर पर पेइचिंग ऑलंपियाड का सभी तैयारी कार्य योजनानुसार सुभीतापूर्ण रुप से आगे बढ़ रहा है।

श्री वांग वेई ने परिचय देते समय बताया कि विशेषता वाले उच्च स्तरीय ऑलंपियाड को मुख्यतः आठ क्षेत्रों में अपना कार्य पूरा करना है । एक, उच्च स्तरीय व्यायामशालाएं एवं प्रतिस्पर्द्धा का आयोजन होना चाहिए। दूसरा, उच्च स्तरीय उद्घाटन व सांस्कृतिक गतिविधियां होनी चाहिएं। तीसरा, उच्च स्तरीय मीडिया सेवा व अच्छा लोकमत आकलन होना चाहिए। चौथा, उच्च स्तरीय सुरक्षा व रक्षा कार्य होना चाहिए। पांचवां, उच्च स्तरीय स्वयं सेवकों की सेवा होनी चाहिए। छह, उच्च स्तरीय यातायात संगठन व जीवन की सेवा होनी चाहिए। सातवां, उच्च स्तरीय शहरी सभ्यता व छवि होनी चाहिए। आठवां, विभिन्न देशों के खिलाड़ियों को श्रेष्ठ अंक हासिल करने चाहिएं।
लगभग छह वर्षों के तनावपूर्ण तैयारी कार्य के बाद पेइचिंग ऑलंपियाड विशेषता वाले उच्च स्तरीय लक्ष्य के नजदीक पहुंच रहा है। श्री वांग वेई ने कहा कि ऑलंपियाड के तैयारी कार्य की प्रमुख परियोजना ऑलंपियाड व्यायामशालाओं के निर्माण की गति अंतरराष्ट्रीय ऑलंपिक कमेटी के लिए बहुत संतोषजनक है। कुल 37 व्यायामशालाओं में 10 का निर्माण हो चुका है। चीन की प्रमुख व्यायामशाला राष्ट्रीय व्यायामशाला के उद्घाटन समारोह की परियोजना के वर्ष 2008 की शुरुआत में पूरा होने के अलावा, अन्य व्यायामशालाएं वर्ष 2007 के अंत में पूरी होंगी। श्री वांग वेई ने परिचय देते समय बताया कि पेइचिंग ऑलंपियाड के अन्य क्षेत्रों का तैयारी कार्य भी संतोषजनक है। हाल में पेइचिंग ऑलंपियाड के तैयारी कार्य के निरंतर गहरा होने के साथ-साथ, सभी प्रतियोगिताओं की समय तिथि भी निश्चित हो चुकी है। उद्घाटन समारोह का सृजना कार्य पूरा हो चुका है और अब कार्यान्वयन के दौर में प्रवेश कर रहा है ।

उद्घाटन समारोह के जनरल डायरेक्टर का पद अंतरराष्ट्रीय फिल्म डिजाइनर चांग यी माओ निभाएंगे। पेइचिंग ऑलंपियाड के मशाल हस्तांतरण योजना का रोडमैप भी जारी किया गया है। पेइचिंग मशाल को पृथ्वी की सब से ऊंची जूमूलामा यानि कि हिमालय की चोटी पर पहुंचाने की कोशिश भी की जाएगी।

पेइचिंग ऑलंपियाड के सभी तैयारी कार्यों को पेइचिंग नागरिकों व चीनी नागरिकों का ज़ोरदार समर्थन मिला है। यह पेइचिंग ऑलंपियाड के स्वयं सेवकों के भरती कार्य में पूरी तरह से प्रतिबिंबित हुआ है। पेइचिंग ऑलंपियाड को लगभग एक लाख स्वयं सेवक चाहिएं। इस वर्ष की जुलाई माह के अंत तक, आवेदन करने वाले लोगों की संख्या 5 लाख से ज्यादा हो चुकी है। चीन की मुख्य भूमि से आवेदन करने वाले लोगों की संख्या कुल स्वयं सेवकों की संख्या का 90 प्रतिशत है। चीनी नागरिकों की जोशपूर्ण भावना ने अंतरराष्ट्रीय ऑलंपिक कमेटी पर गहरी छाप छोड़ी है। श्री वांग वेई ने परिचय देते समय बताया

ऑलंपियाड व पैरा-ऑलिंपियाड के स्वयं सेवकों का भरती कार्य अब भीतरी इलाके के 31 प्रांतों, शहरों व स्वायत प्रदेशों में चतुर्मुखी रुप से शुरु हुआ है। हांगकांग, मकाओ , थाईवान व समुद्री क्षेत्रों के प्रति स्वयं सेवकों का भरती कार्य भी चतुर्मुखी रुप से शुरु हुआ है। इस वर्ष की जुलाई के अंत तक, आवेदन करने वालों की संख्या 6 लाख 50 हजार को पार कर गई है।

ऑलंपियाड के आयोजन शहर में अच्छा यातायात व अच्छा शहरी वातावरण होना चाहिए। इन दो क्षेत्रों में इधर के वर्षों में पेइचिंग ने भारी प्रगति की है। पिछले छह वर्षों में ऑलंपियाड के यातायात पर दबाव कम करने के लिए पेइचिंग ने सार्वजनिक यातायात के निर्माण को तेज़ किया है। भूमिगत रेलवे नम्बर चार, नम्बर पांच , नम्बर 10 और हवाई अड्डे तक पहुंचने वाली भूमिगत रेलवे का निर्माण जोरों से चल रहा है और वर्ष 2008 में पूरा हो जाएगा। मौके पर पेइचिंग में भूमिगत रेलवे की कुल लम्बाई 200 किलोमीटर तक पहुंच जाएगी। यह पेइचिंग ऑलंपियाड के दौरान सार्वजनिक यातायात की विश्वसनीय गारंटी होगी।

इस के साथ-साथ, पेइचिंग ने शहरी वातावरण का निपटारा करने में भी सक्रिय प्रगति हासिल की है। वर्ष 1998 से 2006 के अंत तक, पेइचिंग ने 12 अरब 20 करोड़ अमरीकी डॉलर की पूंजी डालकर 20 महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण वातावरण का बंदोबस्त करने वाली परियोजनाओं को पूरा किया। पेइचिंग में हवा की गुणवत्ता वर्ष 1998 के 100 दिनों से वर्ष 2006 के 241 दिनों तक बढ़ायी गई है। हरियाली की फैलाव दर वर्ष 2006 के अंत तक 42 प्रतिशत तक पहुंची है जो वर्ष 2008 में अवश्य ही 43 प्रतिशत को पार कर जाएगी। प्रदूषित पानी का निपटारा करने की दर भी 90 प्रतिशत तक जा पहुंची है। श्री वांग वेई ने परिचय देते हुए बताया,


पेइचिंग में यातायात की स्थिति और पारिस्थितिकी पर्यावरण का सुधार किया जा रहा है, कम दाम वाली टिकट नीति के लागू होने से शहरी सार्वजनिक यातायात की स्थिति का और सुधार किया गया है। पेइचिंग में समाज और सामन्जस्यपूर्ण बन गया है। श्री वांग वेई ने कहा कि अब पेइचिंग ऑलंपियाड के आयोजन में एक साल के कम का समय बाकी है।इस समय में पेइचिंग ऑलंपियाड के नियम , अंतरराष्ट्रीय नियम और चीन सरकार द्वारा ऑलंपियाड के तैयारी कार्य की विभिन्न निर्देशक भावना के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों के कार्यों को आगे विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा,

हम यह भी आशा करते हैं कि मित्र पेइचिंग ऑलंपियाड के तैयारी कार्यों में भाग लेंगे। हमारे समान प्रयास से हम एक विशेषता वाले उच्च स्तरीय पेइचिंग 2008 ऑलंपियाड का आयोजन करेंगे और एक और सुन्दर सामन्जस्यपूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए समान प्रयास करेंगे।

श्रोताओं, आज के कार्यक्रम के अंत में आप सुनिये, वर्तमान पेइचिंग ऑलंपिक ज्ञान-प्रतियोगिता के प्रथम लेख के दो सवाल। प्रथम सवाल है, पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी के तैयारी कार्य का लक्ष्य क्या है। दूसरा सवाल है, पेइचिंग ऑलंपियाड कब आरंभ होगा और कब समाप्त होगा। अब फिर एक बार सुनिए। प्रथम सवाल है, पेइचिंग ऑलंपिक आयोजन कमेटी के तैयारी कार्य का लक्ष्य क्या है।दूसरा सवाल है, पेइचिंग ऑलंपियाड कब आरंभ होगा और कब समाप्त होगा।

अब आज का कार्यक्रम समाप्त होता है। श्याओ यांग को आज्ञा दें, नमस्कार।