आंध्र प्रदेश में बाढ़ आई, 17 की मौत

2021-11-21 16:09:58

आंध्र प्रदेश में बाढ़ आई, 17 की मौत_fororder_晶-2.JPG

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जिसमें 17 लोग मारे गए और करीब सौ लोग लापता हुए।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर की शाम से भारी बारिश जारी है। इसके बाद चित्तूर, कडपा, कनूर और अनंतपुर आदि जिलों में बाढ़ आई जिसमें अब तक 17 लोग मारे गए, करीब सौ लोग बाढ़ में बह गए, और कुछ जगहों पर रेलवे और सार्वजनिक यातायात भी ठप पड़ गये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अब तब आपदा क्षेत्र में फिलहाल 7 आपदाएं आ चुकी हैं। खोज और बचाव कार्य जारी हैं। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के पड़ोसी प्रदेश तमिलनाडु में वर्तमान में भी भारी बारिश हो रही है, अब तक 10 लोग मारे गए हैं।

रेडियो प्रोग्राम