दुबई वर्ल्ड एक्सपो उद्घाटित होगा

2021-09-17 18:58:54

दुबई वर्ल्ड एक्सपो उद्घाटित होगा_fororder_jing-1.JPG

2020 दुबई वर्ल्ड एक्सपो 1 अक्तूबर, 2021 से 31 मार्च 2022 तक आयोजित होगा। चीन व्यापार संवर्धन संघ ने 16 सितंबर को पेइचिंग में प्रेस सम्मेलन आयोजित किया और 2020 दुबई वर्ल्ड एक्सपो से भाग लेने की घोषणा की। 2020 दुबई वर्ल्ड एक्सपो में चीनी मंडप का प्रतिनिधि और चीन व्यापार संवर्धन संघ के उप अध्यक्ष चांग शंनफंग ने कहा कि वर्ष 2020 में चीन व्यापार संवर्धन संघ महामारी के प्रभाव को दूर करने का प्रयास करता था। 2020 के अक्तूबर तक दुबई वर्ल्ड एक्सपो में चीनी मंडप का निर्माण पूरा हो चुका है। अब चीनी मंडप में सभी तैयारियां खत्म हो चुकी हैं। 1 अक्तूबर, 2021 को चीनी मंडप का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मंडप 2020 दुबई वर्ल्ड एक्सपो में सबसे बड़े मंडप में से एक है। मंडप का विषय यह है- मानव जाति के लिए साझा भविष्य का समुदाय निर्माण करनाः नवाचार और अवसर। यह विषय बेल्ट एंड रोड पहल संबंधित देशों के लिए विकास अवसर और सहयोग क्षमता बढ़ाने में भूमिका का प्रतीक है।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम