युगांडा और तंजानिया पहुंची चीनी वैक्सीन

2021-08-01 17:25:41

चीनी सरकार द्वारा सहायता में दी गयी कोविड-19 की वैक्सीन 31 जुलाई को युगांडा और तंजानिया पहुंची। युगांडा में चीनी राजदूत चांग लीचोंग, युगांडा के स्वास्थ्य मंत्री अज़ेंग और युगांडा के यूनिसेफ के प्रतिनिधि सफिरदीन ने युगांडा के राष्ट्रीय दवा भंडार में आयोजित एक रस्म में भाग लिया।

अज़ेंग ने चीन का आभार जताते हुए कहा कि चीन की वैक्सीन युगांडा में वैक्सीन के अभाव की आपूर्ति में मदद दे सकेगी।

वहीं, तंजानिया के जंजीबार के व्यापार और औद्योगिक विकास मंत्री उमर शाबान और ज़ांज़ीबार स्थित चीनी महावाणिज्य दूत चांग चीशंग आदि ने वैक्सीन का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे।

मौके पर शाबान ने जंजीबार सरकार की ओर से चीन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा प्रदत्त वैक्सीन न केवल जंजीबार को महामारी से लड़ने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, बल्कि चीन और जंजीबार के बीच गहरी पारंपरिक दोस्ती को भी और मजबूत करेगी।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम