44वां विश्व विरासत सम्मेलन संपन्न

2021-08-01 17:24:50

44वां विश्व विरासत सम्मेलन 31 जुलाई की रात को फूचो में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह सम्मेलन पहली बार ऑनलाइन तरीके से आयोजित हुआ। इसमें 34 नयी विश्व विरासतों की पुष्टि की गयी।

इस सम्मेलन में फूचो घोषणा पत्र पारित किया गया, जिसमें विश्व संस्कृति और प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा संधि, और विश्व विरासत संरक्षण अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के अहम अर्थ को दोहराया गया। सम्मेलन में जोर दिया गया कि विश्व विरासत का संरक्षण करना मानव जाति का समान कर्तव्य है। साथ ही विकासमान देश, खासतौर पर अफ्रीकी देशों और छोटे द्वीप विकासमान देशों के समर्थन को मजबूत करने की अपील भी की गयी।

इस सम्मेलन में 200 से अधिक विश्व विरासतों के संरक्षण पर विचार-विमर्श किया गया। चीन की लम्बी दीवार, कोटे डी आइवर में थाई और कोमो राष्ट्रीय उद्यान आदि 3 विरासतों की संरक्षण स्थिति विश्व विरासत संरक्षण प्रबंध नियमावली की मिसाल बन गयी।

इस सम्मेलन ने सुधार का आवेदन देने में भी अहम प्रगति हासिल की, ताकि विरासत सम्मेलन आवेदन देने की शुरूआत से ही आकलन संस्था से संपर्क को मजबूत कर सके।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम