अमेरिका का महामारी राजनीतिकरण मानव के महामारी-रोधी इतिहास में बदसूरत पन्ना है

2021-07-31 14:55:44

अमेरिका का महामारी राजनीतिकरण मानव के महामारी-रोधी इतिहास में बदसूरत पन्ना है

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 30 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में असफल होने की जिम्मेदारी को स्थानांतरित करने, अन्य देशों को बदनाम करने और दबाने के अपने राजनीतिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अमेरिका महामारी का राजनीतिकरण करता है, वायरस को कलंकित करता है, और ट्रेसबिलिटी को साधन बनाता है। वह तथ्यों, विज्ञान और न्याय का सम्मान नहीं करता। अमेरिका का यह बदसूरत पन्ना महामारी के खिलाफ मानव जाति की लड़ाई के इतिहास में दर्ज होना तय है।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि दूसरे देशों को काला करने से खुद को सफेद नहीं किया जा सकता। यदि अमेरिका वास्तव में "पारदर्शी और जिम्मेदार" है, तो निम्नलिखित चार मामलों से शुरुआत करे:

पहला, अमेरिका को प्रारंभिक मामले के डेटा सार्वजनिक करते हुए जांच करनी चाहिए। दूसरा, अमेरिका को फोर्ट डेट्रिक और विदेशों में अपने 200 से अधिक जैविक प्रयोगशालाओं की जांच के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों को आमंत्रित करना चाहिए। खासकर फोर्ट डेट्रिक अड्डा अमेरिका की जैविक सैन्यीकरण गतिविधियों का मुख्यालय है। तीसरा, अमेरिका को डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों को उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय की जांच के लिए आमंत्रित करना चाहिए। चौथा, अमेरिका को वुहान सैन्य खेल समारोह में भाग लेने वाले अमेरिकी सैनिकों की बीमारी पर डेटा सार्वजनिक  करना चाहिए।

चाओ लीच्येन ने कहा कि अमेरिका महामारी को पैदा करने के लिए वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी द्वारा किए गए कोरोना वायरस अनुसंधान की निंदा करता रहा है, लेकिन वास्तव में अमेरिका खुद ही इस तरह के शोध के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा फंड देता है और कार्यान्वयनकर्ता है। खास कर उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय में राल्फ एस बारिक की टीम इस प्रकार के अनुसंधान में जुटी है, जो लंबे समय से अत्यंत परिपक्व कोरोना वायरस संश्लेषण और परिवर्तित क्षमताओं से लैस है। बारिक की टीम और उसकी प्रयोगशाला की जांच होने पर यह स्पष्ट हो सकता है कि क्या कोरोना वायरस पर शोध करने से नया कोरोना वायरस पैदा करेगा कि नहीं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम