छयु युआन की याद में बना पुस्तकालय

2021-06-12 15:06:10

छयु युआन की याद में बना पुस्तकालय_fororder_1

चीन के प्राचीन व देश भक्त कवि छयु युआन लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। चीनी नागरिक उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने अपने राज्य की खातिर नदी में कूदकर जान दे दी। हूनान प्रांत के मी लुअ शहर में उनके नाम पर एक सांस्कृतिक पार्क है, साथ ही पुस्तकालय भी बनाया गया है। छयु चशू युआन नामक लाइब्रेरी में उनके द्वारा लिखित कविताओं का संग्रह है। जबकि कई पुस्तकों के जरिए भी इस महान कवि के प्रति जानकारी मिलती है। हमें इस पुस्तकालय में जाकर उनके संबंध में जानने का मौका मिला।  

गौरतलब है कि चीन सरकार अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में जुटी है। वहीं देश के लिए योगदान देने वाली शख्सियतों के प्रति भी सम्मान प्रकट किया जाता है। यहां मी लुअ में स्थित लाइब्रेरी में भी यही देखा जा सकता है। बताया जाता है कि इस पुस्तकालय में कई छात्र भी आते हैं, और छयु युआन को लेकर व्यापक जानकारी व ज्ञान हासिल करते हैं।

छयु युआन की याद में बना पुस्तकालय_fororder_2

 

ड्रैगन बोट फेस्टिवल के दौरान मी लुअ में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से छयु युआन से जुड़ीं यादें ताज़ा हो जाती हैं। यहां चीनी टीवी सीरियलों की शूटिंग भी होती रही है, जिसमें छयु युआन का उल्लेख होता है।

उम्मीद है कि चीन की नयी पीढ़ी अपने कवि की देश के प्रति भावना को समझ कर आगे बढ़ेगी।

अनिल

रेडियो प्रोग्राम