अल्बानिया आदि पांच देश पांच देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य देश बन गए

2021-06-12 15:38:16

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 जून को अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों के रूप में चुना।

सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य देश संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से चुने जाते हैं। उम्मीदवारों को संयुक्त राष्ट्र महासभा के कुल वोटों का कम से कम दो-तिहाई वोट प्राप्त करना चाहिए। इस बार चुनाव में भाग लेने वाले पांच देशों में से कोई भी प्रतियोगी नहीं था, और वे सभी सफलतापूर्वक चुने गए थे। अल्बानिया पहली बार चुना गया है और ब्राजील 11वीं बार निर्वाचित हुआ है। इन पांच देशों के कार्यकाल की अवधि 2022 के 1 जनवरी से शुरू होगी और दो साल तक चलेगी।

ध्यान रहे, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं, जिनमें चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका स्थायी सदस्य हैं, और अन्य 10 सदस्य अस्थायी सदस्य हैं।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम