सांस्कृतिक अवशेषों को जीवित रहने दें और सांस्कृतिक विरासत को साझा करें

2021-06-11 15:27:53

सांस्कृतिक अवशेषों को जीवित रहने दें और सांस्कृतिक विरासत को साझा करें_fororder_1127548215_16232817656991n

विश्व सांस्कृतिक विरासत की नाम सूची में शामिल "बड़ी नहर संग्राहलय"

इस वर्ष 12 जून चीनी “सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस”है, जिसकी थीम है“सौ सालों की यात्रा में सांस्कृतिक अवशेष की चमकदार”और "लोगों की गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत लोगों द्वारा साझा"।

गत अप्रैल महीने में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश का निरीक्षण दौरा किया। उस दौरान उन्होंने ल्यूचओ शहर में लुओसी बीन नूडल्स उत्पादन केंद्र की यात्रा की, जिसके चलते देश भर में सुप्रसिद्ध इस प्रकार का बीन नूडल्स एक बार फिर देशव्यापी पसंदीदा खाना बन चुका है। “सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस” की पूर्वसंध्या में चीनी राज्य परिषद ने 5वीं खेप के 185 राष्ट्र स्तरीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासतों को प्रकाशित किया, जिनमें ल्यूचओ लुओसी बीन नूडल्स बनाने की तकनीक भी शामिल है।

इधर के सालों में चीन सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण पर जोर देता है। अब तक, राज्य परिषद द्वारा प्रकाशित राष्ट्र स्तरीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की संख्या 1557 है, देश भर में राष्ट्र, प्रांत, शहर और काउंटी चार स्तरीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत नाम सूची स्थापित की गई, 1 लाख से अधिक विरासतों को गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के प्रतिनिधित्व वाले विरासत निश्चित किए गए। इन कदमों से बड़ी संख्या में मूल्यवान और लुप्तप्राय गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासतों को प्रभावी ढंग से संरक्षित किया गया है।

बता दें कि चीन ने साल 2006 में सांस्कृतिक विरासत दिवस स्थापित किया। साल 2017 में जून महीने में दूसरे शनिवार को“सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस”निश्चित किया गया। हर साल सांस्कृतिक विरासत दिवस पर राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत प्रशासन दिवस के गृह शहर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक शहर का चयन करता है।

सांस्कृतिक अवशेषों को जीवित रहने दें और सांस्कृतिक विरासत को साझा करें_fororder_非遗天津

साल 2021 में सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस का गृह कार्यक्रम थ्येनचिन में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विश्व सांस्कृतिक विरासत की नाम सूची में शामिल बड़ी नहर के तट पर 8 प्रांतों और शहरों के 120 से अधिक गैर-भौतिक सांस्कृतिक परियोजनाओं की प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी।

सांस्कृतिक अवशेषों को जीवित रहने दें और सांस्कृतिक विरासत को साझा करें_fororder_非遗河北

विद्यार्थी“पावांग कोड़ा”नृत्य करते हुए

सांस्कृतिक अवशेषों को जीवित रहने दें और सांस्कृतिक विरासत को साझा करें_fororder_非遗河北2

विद्यार्थी“पावांग कोड़ा”नृत्य करते हुए

 हपेई प्रांत के छंग-द शहर में गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत के रूप में लोक नृत्य“पावांग कोड़े”को प्राइमरी स्कूल में गुणवत्ता शिक्षा अभ्यास में शामिल किया गया। विद्यार्थी क्लास के मध्य आराम समय इस नृत्य का अभ्यास करते हैं। यह न केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत के उत्तराधिकार के लिए भी अद्भुत है। 

सांस्कृतिक अवशेषों को जीवित रहने दें और सांस्कृतिक विरासत को साझा करें_fororder_0

“सौ सालों की यात्रा में सांस्कृतिक अवशेष की चमकदार”नारा 

इस वर्ष सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस के दौरान, पेइचिंग “लाल सांस्कृतिक संग्रहालय का कोड” शीर्षक लाइव शो कार्यक्रम आयोजित करेगा। नागरिक ऐंकरों के साथ श्यांगशान क्रांतिकारी स्मृति संग्रहालय, राजधानी संग्रहालय आदि 5 संग्रहालयों और क्रांति के स्मृति में पुराने अवशेष स्थलों का दौरा करेंगे। वे सांस्कृतिक विरासतों के माध्यम से अपनी स्थापना के बाद पिछले 100 सालों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शानदार इतिहास को याद करेंगे। इसके अलावा, दिवस मनाने के लिए गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत से संबंधित छोटे गेम भी अपलोड किये जाएंगे, खेलते समय सांस्कृतिक विरासतों के बारे में लोगों की जानकारी बढ़ेगी। इस प्रकार के कदमों से स्थिर होने वाले सांस्कृतिक विरासत जीवित रहने लगे हैं और लोगों में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का अच्छा माहौल तैयार हो गया है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम