वैक्सीन आपूर्तिकर्ता के रूप में चीन की विश्वसनीयता बढ़ रही है : भारतीय मीडिया

2021-05-09 16:49:07

भारतीय मीडिया “द प्रिंट” ने 7 मई को अपनी न्यूज वेबसाइट पर एक लेख प्रकाशित किया जिसमें कहा गया कि हाल में विश्व ज्यादा से ज्यादा चीनी वैक्सीन पर निर्भर हो रहा है। चीनी वैक्सीन के कोवेक्स की खरीदारी की नामसूची में शामिल करने से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में चीनी वैक्सीन की मांग और बढ़ेगी।

लेख में कहा गया कि कोविड-19 के प्रकोप से भारत की वैक्सीन सप्लाई के समझौते का कार्यान्वयन करने की क्षमता खो गयी। बिते कई हफ्तों में कई बड़े देशों ने चीन से और अधिक वैक्सीन खरीदने की कोशिश की। वैक्सीन आपूर्तिकर्ता के रूप में चीन की विश्वसनीयता बढ़ रही है। अमेरिकी वैदेशिक संबंध कमेटी के वरिष्ठ वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधानकर्ता हुआंग येनचोंग ने कहा कि अब चीन न सिर्फ विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्यात देश है, फिर भी कई देशों के लिए यह एकमात्र विकल्प भी बन गया है।

द नेचर पत्रिका ने हाल में कहा कि कोवेक्स के मुताबिक 2021 में विश्व को 2 अरब वैक्सीन का वितरण किया जाएगा और चीनी वैक्सीन के प्रति विश्व की मांग और फौरी बन जाएगी।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम