वर्ष 2021 अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की मुख्य गतिविधि आयोजित होगी

2021-05-09 18:32:08

वर्ष 2021 अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की मुख्य गतिविधि आयोजित होगी_fororder_bi-1

हर वर्ष 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। चीनी राष्ट्रीय सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो के संबंधित प्रधान ने 8 मई को कहा कि इस वर्ष चीन की मुख्य गतिविधि पेइचिंग स्थित राजधानी संग्रहालय में आयोजित होगी। गतिविधि में व्यापक रूप से चीन में संग्रहालय से जुड़े कार्य के विकास में प्राप्त ताज़ा उपलब्धियां दिखायी जाएंगी।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का मुद्दा है संग्रहालय का भविष्य: बहाल व पुनर्निर्माण। लोग व्यापक रूप से उन मामलों पर चर्चा करेंगे कि भविष्य में समाज, अर्थव्यवस्था और वातावरण आदि चुनौतियों के सामने संग्रहालय के कार्यों पर नया विचार कैसे किया जाएगा? नये पैटर्न की खोज कैसे की जाएगी? और नया प्रस्ताव कैसे बनाया जाएगा?

चीनी राष्ट्रीय सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो के उप प्रधान क्वेन छांग द्वारा दिये गये परिचय के अनुसार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर चीन की मुख्य गतिविधि राजधानी संग्रहालय में आयोजित होगी। उसी दिन पिछले वर्ष चीनी संग्रहालयों के सबसे ताजा आंकड़ों को जारी करने के अलावा सिलसिलेवार सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी होगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम