कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है­­: भारत के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार

2021-05-06 16:42:31

कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है­­: भारत के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार_fororder_jing-1

भारत में केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन ने 5 मई को कहा कि वर्तमान में भारत में गंभीर महामारी के मद्देनजर कोरोनावायरस की तीसरी लहर आ सकती है। हालांकि, यह कब आएगी इसके बारे में कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन लोगों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

अभी भारत कोरोना की दूसरी लहर से पीड़ित है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गत 24 घंटे में भारत में 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं। अब तक भारत में कुल 2 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2,26,188 लोगों की मृत्यु हो गई है।

इसके अलावा, भारतीय मीडिया के अनुसार हैदराबाद में नेहरू चिड़ियाघर में 8 अफ्रीकी शेर कोविड-19 से भी संक्रमित पाये गए हैं। ये शेर अभी क्वारंटाइन में हैं, और अभी उनकी स्थिति अच्छी है।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम