चीनी भाषा बनेगी चीन और यूएन के बीच पुल

2021-04-20 17:24:56

चीनी भाषा बनेगी चीन और यूएन के बीच पुल_fororder_薛-中文日

संयुक्त राष्ट्र में चीनी प्रतिनिधि ज़ांग चुन ने 19 अप्रैल की रात संयुक्त राष्ट्र चीनी बुक क्लब द्वारा आयोजित यूएन के चीनी भाषा दिवस के विषय पर ऑनलाइन गतिविधि में भाषण दिया। उम्मीद है कि और ज्यादा लोग चीनी भाषा से प्यार कर चीनी भाषा सीख सकेंगे। वे चीनी भाषा के जरिये चीन और यूएन के बीच गहरी समझ कायम करेंगे।

ज़ांग चुन ने कहा कि 20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र का चीनी भाषा दिवस और चीनी 24 सौर चक्रों में से कुयू दिवस है। चीनी प्राचीन कथा के अनुसार उसी दिन चीनी भाषा का संवाहक चीनी अक्षर को बनाया गया। चीनी भाषा चीनी सभ्यता के ज्ञान का क्रिस्टलीकरण और सभी मानव का सामान्य धन है।

उन्होंने कहा कि चीनी भाषा यूएन की 6 औपचारिक भाषाओं में से एक है। लंबे समय से चीनी भाषा के उपयोग से न केवल संयुक्त राष्ट्र के कार्य प्रभावी रूप से करने की गारंटी की जाती है, बल्कि चीनी जनता और चीनी भाषा इस्तेमाल करने वालों के मन में यूएन की समझ को बढ़ाया जाता है। उम्मीद है कि यूएन बहुभाषावाद सिद्धांत का पालन जारी रखेगा और चीनी भाषा व अन्य औपचारिक भाषाओं का समान उपयोग को पूरा कर सकेगा।

उन्होंने कहा कि चीनी भाषा यूएन की स्थापना की गवाह रही है। चीन संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश है। चीनी अक्षर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के पहले हस्ताक्षर पृष्ठ में रखता है। लंबे समय से चीन यूएन के मामलों में सक्रिय रूप से भाग लेता है और यूएन व्यवस्था के अंतर्राष्ट्रीय तंत्र की दृढ़ रक्षा करता है। साथ ही चीन अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखता है और विश्व शांति व विकास के लिये महत्वपूर्ण योगदान देता है।

12वें चीनी भाषा दिवस के मौके पर उन्हें उम्मीद है कि और ज्यादा दोस्त चीनी भाषा से प्यार कर चीनी सीखेंगे। वे चीनी भाषा के जरिये चीन और यूएन के बीच गहरी समझ पैदा करेंगे। उम्मीद है कि यूएन के भविष्य के कार्यों में चीनी भाषा और ज्यादा महत्वपूर्ण भमिका निभा सकेगी। साथ ही चीनी भाषा बहुपक्षवाद का समर्थन करने वाली आवाज को और प्रभावी रूप से फैला सकेगी। चीन भाषा विश्व शांति मिशन को बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण मध्यस्थ बनी रहेगी।  

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम