विश्व सांस्कृतिक धरोहर नोरबुलिंगका की स्वर्ण छतों का मरम्मत कार्यक्रम शुरू

2021-04-20 18:45:49

विश्व सांस्कृतिक धरोहर नोरबुलिंगका की स्वर्ण छत का मरम्मत कार्यक्रम हाल ही में शुरू हुआ है। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में नोरबुलिंगका की नौ पुरातन इमारतों की स्वर्ण छतों के मरम्मत कार्य और इसके अधीन सांस्कृतिक अवशेषों के संरक्षण कार्य शामिल हुए हैं।

तिब्बती भाषा में नोरबुलिंगका का मतलब होता है मूल्यवान पार्क। इसकी स्थापना 1751 में हुई। जो पीढ़ी दर पीढ़ी दलाई लामा का समर पैलेस रहा है। वह तिब्बत में सबसे बड़े पैमाने वाले सुन्दर महल इमारत समूह भी है। वर्ष 2001 में नोरबुलिंगका को विश्व सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया गया।

नोरबुलिंगका के प्रबंध विभाग की प्रमुख पेम्बा डोलमा ने संवाददाता से कहा कि लंबे समय तक प्राकृतिक कटाव से अब पुरातन इमारतों की स्वर्ण छत बर्बाद हो गयी, और इनकी मरम्मत की जरूरत महसूस हुई।

बताया जाता है कि इस मरम्मत कार्यक्रम के लिये चीन सरकार 3 करोड़ 86 लाख 80 हजार युआन की पूंजी लगाकर नौ पुरातन इमारतों के 855 वर्ग मीटर वाली स्वर्ण छतों की मरम्मत करेगी। साथ ही सांस्कृतिक अवशेषों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं की रक्षा भी की जाएगी।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम