वांग यी ने सुरक्षा परिषद के उच्चस्तरीय सार्वजनिक बहस में भाग लिया

2021-04-20 10:57:19

वांग यी ने सुरक्षा परिषद के उच्चस्तरीय सार्वजनिक बहस में भाग लिया_fororder_王毅

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 19 अप्रैल की शाम को राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उच्चस्तरीय सार्वजनिक बहस में भाग लिया और भाषण दिया। बहस का विषय संयुक्त राष्ट्र संघ और क्षेत्रीय व उप क्षेत्रीय संगठनों के बीच सहयोग मजबूत करना है।

वांग यी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के क्षेत्रीय संगठनों के साथ सहयोग करना संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निर्धारित है और बहुपक्षवाद प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण तरीका है। वर्तमान में विश्व शांति और सुरक्षा में चुनौतियां अधिक हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ और क्षेत्रीय संगठनों को बहुपक्षवाद की रक्षा और विश्व शांति व विकास बढ़ाने में प्रयास करना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि इस साल संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ है। चीन हमेशा से यूएन का समर्थन करता रहा है और यूएन के कार्यों में भाग लेता है। इसके साथ चीन दृढ़ता से संयुक्त राष्ट्र चार्टर की रक्षा करता है और कार्यांवयन करता है। चीन विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों के साथ सहयोग मजबूत करना चाहता है, ताकि मानव समुदाय के साझे भविष्य का निर्माण बढ़ सके।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम