नई पीढ़ी वाली एनिमेशन फिल्म निर्माता हान ल

2021-04-15 17:06:29

नई पीढ़ी वाली एनिमेशन फिल्म निर्माता हान ल_fororder_捕获.JPG

वर्ष 2019 में चीन में एक लोकप्रिय एनीमेशन फिल्म“सफ़ेद सांप”जारी हुई। यह फिल्म चीन की प्राचीन कल्पित कथा《सफ़ेद सांप की कहानी》से बनायी गयी। इसके नाजुक व सुन्दर एनीमेशन प्रभाव ने अनगिनत चीनी युवाओं का दिल जीता। उसी साल इस फिल्म की कुल बॉक्स ऑफ़िस कमाई 44 करोड़ युआन तक पहुंची। 26 वर्षीय हान ल इस एनिमेशन फिल्म की निर्माता हैं। वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की एक सदस्य भी हैं। बचपन से ही उन्हें“नत्सा की किंवदंती”जैसी घरेलू एनीमेशन फिल्में देखना पसंद था। तब से ही उन्होंने बड़े होकर एनीमेशन के माध्यम से चीनी पारंपरिक कहानी सुनाने का सपना स्थापित किया।

हान ल ने कहा कि चार-पांच साल पहले चीन में एनीमेशन बाज़ार मंदी में था। उत्पादन तकनीक और विषय वस्तु जैसे दर्शकों को संतुष्ट करना कठिन था, खासकर प्रौढ़ दर्शकों की मांग पूरा करना अत्यंत मुश्किल था। इसकी चर्चा में हान ल ने कहा,जब“सफ़ेद सांप की कहानी”रिलीज होने के बाद पहले हफ्ते में इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई बहुत कम थी। तो सभी लोग बहुत उदास हो गए। हमें ऐसा लगा कि शायद यह फिल्म फ्लॉप होने वाली है। लेकिन दूसरे हफ्ते से इसका बॉक्स ऑफिस परिणाम बेहतर होने लगा। उस समय हम हर दिन ऑफ़िस में स्क्रीन पर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस की स्थिति को देखते थे। तब से हमें इस फिल्म को लेकर आशा पैदा हुई।

वास्तव में“सफ़ेद सांप की कहानी”केवल हान ल द्वारा बनायी गयी कई एनीमेशन फिल्मों में से एक है। उस कंपनी, जिसमें हान ल काम करती हैं, ने चीन में बहुत लोकप्रिय एनीमेशन फिल्में बनायी हैं। वर्ष 2017 में हान ल ने विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद राष्ट्रीय एनीमेशन फिल्मों के प्रति बड़े जोश के साथ इस कंपनी में भाग लिया। इस क्षेत्र में चार साल तक काम करने के बाद उन्होंने इसमें मौजूद मुश्किलों को अच्छी तरह समझा।

हान ल ने कहा कि एक एनीमेशन फिल्म बनाने के लिए संबंधित तैयारी, स्क्रिप्ट से लेकर निर्माण पूरा करने तक आम तौर पर चार साल लगते हैं। आम तौर पर एक फिल्म बनाने के बाद अगर उसे बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो कुछ लोग इस क्षेत्र को छोड़ देते हैं। इस बारे में उन्होंने कहा,एक फिल्म बनाने में लगभग चार साल लगते हैं। मुझे लगता है कि एनीमेशन फिल्म निर्माताओं के मन में एक शक्ति होती है। क्योंकि हमारी शिफ्ट नियमित नहीं होती। कभी-कभार रात भर काम करना पड़ता है। लेकिन सभी लोगों के मन में एक शक्ति होती है। और सभी लोग एक साथ कोशिश करते हैं। हमें आशा है कि हमारी फिल्में लोगों को पसंद आएंगी।

हान ल की टीम में लोगों की औसत आयु 30 वर्ष से कम है। वे सभी चीनी राष्ट्रीय एनीमेशन फिल्मों के मंदी से गुजरे हैं। लेकिन कुछ न कुछ लोग एनीमेशन के प्रति गहरे प्यार से इस कार्य में लगे हुए हैं। वे अपनी कोशिश से चीन की एनीमेशन फिल्म को शक्तिशाली बनाना चाहते हैं। हान ल ने कहा कि उन्होंने कंपनी में एक हान जातीय वस्त्र समूह की स्थापना की, जिसमें कई समान रुचि वाले लोग एकत्र होकर एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं।

इस पीढ़ी वाले युवा एनीमेशन फिल्म निर्माताओं के सपना की चर्चा में हान ल ने कहा,इस व्यवसाय में लोगों की गतिशीलता बहुत बड़ी है। अगर एक फिल्म बनाने के बाद अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो कुछ लोग चले जाएंगे। लेकिन कुछ न कुछ लोग एनीमेशन फिल्म के गहरे प्यार से यह काम जारी रखेंगे। हमारी इच्छा यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग शक्तिशाली चीनी राष्ट्रीय एनीमेशन फिल्में देख सकें।

वर्तमान में हान ल और उनके साथियों द्वारा बनाई गई कई एनीमेशन फिल्में क्रमशः बाज़ार में प्रवेश कर चुकी हैं। कुछ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह हान ल के लिए प्रेरणा की बात भी है। अच्छी घरेलू एनीमेशन फिल्में बनाना हान ल और उनके सहकर्मियों की समान अभिलाषा है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम