वुहान में लॉकडाउन हटाने व आर्थिक बहाली ने महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में दी ताकत

2021-04-08 17:38:49

8 अप्रैल को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज हूपेई प्रांत के वुहान शहर से" लॉकडाउन हटाने" की पहली वर्षगांठ है। हूपेई प्रांत के लोगों ने चीन की कोविड-19 महामारी को दूर करने के लिए महान बलिदान दिया, महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का समर्थन करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वुहान के लोगों ने अपने व्यावहारिक कार्यों से चीन की ताकत और भावना का प्रदर्शन किया है। एक वर्ष बाद वुहान का पुनर्जन्म हुआ है और अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है, शहर के हर कोने में जोश और जीवंत शक्ति बढ़ रही है। पिछले साल के अंत तक, वुहान की वार्षिक कुल अर्थव्यवस्था देश के शीर्ष दस शहरों में लौट आयी थी। वुहान शहर से लॉकडाउन हटाना आर्थिक बहाली महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में आत्मविश्वास और शक्ति देती है। वर्तमान में, हूपेई में आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था सामान्य हो गई है। चीनी विदेश मंत्रालय महामारी के बाद के समय में हूपेई के विकास में सहायता प्रदान करने के लिए अपनी स्वयं श्रेष्ठता देगा। हमने यह घोषणा की कि 12 अप्रैल को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से दुनिया को हूपेई प्रांत का विशेष प्रचार करने की कार्यवाही का आयोजन किया जाएगा, दुनिया को महामारी के बाद हूपेई के पुनर्जन्म की नयी छवि दिखाई जाएगी, और हूपेई को विदेशी सहयोग के लिए नया पुल बनाने में मदद की जाएगी।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम