6 अप्रैल : चीनी मुख्य भूमि में कोरोना के 12 नए मामले

2021-04-07 18:47:35

चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार 6 अप्रैल को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 12 नए मामले दर्ज हुए, जिनमें 10 विदेशों से आए हैं और 2 स्थानीय हैं। स्थानीय मामले सब युन्नान प्रांत में हैं। 6 अप्रैल को मौत का कोई नया मामला और नया संदिग्ध मामला नहीं आया।

6 अप्रैल को 8 मरीजों को स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी मिली, 901 लोगों पर चिकित्सा निगरानी रद्द हुई। गंभीर मामलों की संख्या में एक दिन पहले से 1 कम रही।

अब तक विदेशों से फिर भी 182 पुष्ट मामले और 1 संदिग्ध मामले हैं। विदेशों से कुल 5,371 मामले आए, जिनमें 5,189 ठीक हो चुके हैं, मौत का कोई मामला नहीं आया।

6 अप्रैल की रात को 12 बजे तक चीन की मुख्य भूमि में 248 पुष्ट मामले और 1 संदिग्ध मामले हैं। पुष्ट मामलों की कुल संख्या 90,341 है, जिनमें 85,457 ठीक हो चुके हैं और 4,636 की मौत हुई है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम