चीन में चंद्र नमूना नंबर 001 देखें

2021-03-01 19:35:57

चीन में चंद्र नमूना नंबर 001 देखें_fororder_月球

हाल ही में "चीन के राष्ट्रीय संग्रहालय में चांद के उत्पाद देखें" सुर्खियों में रहा। 27 फरवरी को "चंद्र नमूना नं.001 चीनी उड़ान स्वप्न" शीर्षक उद्घाटन समारोह और दान समारोह चीन के राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित हुआ। यह "छांग अ-5" चंद्रयान द्वारा वापस लाई गई चंद्र मिट्टी की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने राष्ट्रीय संग्रहालय को चंद्र नमूना नंबर 001 का प्रमाण पत्र सौंपा।

गौरतलब है कि 17 दिसंबर 2020 को चीन का छांग अ-5 चंद्रयान चंद्रमा की सतह से पत्थर और मिट्टी के नमूने लेकर पृथ्वी पर वापस लौटा था। चंद्र नमूना मुख्य रूप से चंद्र मिट्टी है, जो चंद्रमा की सतह को कवर करने वाली "मिट्टी" है। राष्ट्रीय संग्रहालय में चंद्र नमूना नंबर 001 का वज़न 100 ग्राम है।

चीन में चंद्र नमूना नंबर 001 देखें_fororder_月球2

मौजूदा प्रदर्शनी में चंद्र नमूना नंबर 001 सहित चंद्र अन्वेषण परियोजनाओं से संबंधित 40 से अधिक भौतिक वस्तुओं का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसके साथ चित्र और वीडियो भी हैं।

सूत्रों के मुताबिक देश के विभिन्न स्थलों पर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम