एक हज़ार खरब से अधिक युआन के पीछे“लोगों की आजीविका”प्रदर्शित है

2021-03-01 19:49:10

एक हज़ार खरब से अधिक युआन के पीछे“लोगों की आजीविका”प्रदर्शित है_fororder_rBABCmA8qYCAYPFIAAAAAAAAAAA707.900x620

चीन ने फरवरी के अंत में साल 2020 में राष्ट्रीय घरेलू उत्पादन मूल्य (जीडीपी) सार्वजनिक किया। 1015 खरब 98 अरब 60 करोड़ युआन की जीडीपी साल 2019 से 2.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ। असाधारण 2020 में इतनी आर्थिक कुल मात्रा की प्राप्ति कितना मुश्किल है।

चीनी अर्थतंत्र को इतनी सफलता क्यों हासिल हुई? इसके पीछे सरकार की नीतियों के नागरिकों के कल्याण को प्रधानता देने से संबंधित है। महामारी और आर्थिक बहाली वाली वैश्विक सवाल के समाधान के लिए चीन ने रोज़गार और जन जीवन की गारंटी को सबसे महत्वपूर्ण स्थान पर रखा। प्रासंगिक नीतियों को बनाने और लागू करने के लिए सीधे प्रमुख बाजार संस्थाओं का सामना करते हैं: बड़े पैमाने पर कर कटौती और शुल्क कटौती, और छोटे व मध्यम आकार वाले उद्यमों के लिए वित्तीय सहायता में वृद्धि ... इसके पीछे का तर्क जटिल नहीं है: केवल उद्यमों जैसे बाजार की प्रमुख इकाइयों की गारंटी देने से रोज़गार और नागरिकों की आजीविका की गारंटी मिल सकती है। वर्तमान में चरणाबद्ध उपलब्धियां प्राप्त हो चुकी हैं। 2020 के अंत में देश भर में शहरों और कस्बों में बेरोज़गार की जांच दर 5.2 प्रतिशत थी, जबकि पंजीकृत दर 4.2 प्रतिशत थी, दोनों अपेक्षित लक्ष्य से कम थी। प्रति व्यक्ति जीडीपी लगातार दो वर्षों में 10 हज़ार डॉलर से अधिक है।

चीनी अर्थव्यवस्था का निरंतर पुनरुत्थान भी "वैश्विक बहाली को आगे बढ़ाने वाली मुख्य शक्ति" बन गया है। चीन की पूरी औद्योगिक प्रणाली और अबाधित रसद प्रणाली महामारी निवारण उत्पादों, घर में रहने और कार्यालय की आपूर्ति के लिए कई देशों की जरूरतों को पूरा करती हैं। संबंधित क्षेत्रों के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में चीन पहली बार अमेरिका को पीछे छोड़कर यूरोपीय संघ का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना। मैक्सिको को पीछे छोड़कर फिर एक बार अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया। साल भर में “बेल्ट एंड रोड” से जुड़े देशों में कुल आयात-निर्यात रकम की वृद्धि 1 प्रतिशत से अधिक रही।

चीन के निरंतर विस्तार खुलेपन से वैश्विक कंपनियों को वर्तमान नाजुक समय में निवेश के दुर्लभ अवसर मिले हैं। पिछले साल, चीन की विदेशी पूंजी का वास्तविक उपयोग 10 खरब युआन तक पहुंच गया, जो साल 2019 की तुलना में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि है।

वर्तमान में वैश्विक महामारी की प्रवृत्ति और आर्थिक स्थिति अभी भी अनिश्चित है। चीन की अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक सुधार में कोई परिवर्तन नहीं आया है, विशेष रूप से इस वर्ष चीन ज्यादा उच्च-गुणवत्ता, निष्पक्ष, अधिक सतत और सुरक्षित विकास को आगे बढ़ाने के लिए अगली पंचवर्षीय योजना शुरू करेगा। यह दुनिया को उम्मीद करने का कारण देता है: चीन की आर्थिक पुनरुत्थान की स्थिति जारी रहेगी, और बेहतर जीवन के प्रति अधिक लोगों की अभिलाषा एक वास्तविकता बन जाएगी।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम