चीन की गरीबी उन्मूलन में उपलब्धियां अभूतपूर्व हैं:मिस्र के विशेषज्ञ

2021-02-28 17:06:44

चीन की गरीबी उन्मूलन में उपलब्धियां अभूतपूर्व हैं:मिस्र के विशेषज्ञ_fororder___172.100.100.3_temp_9500033_1_9500033_1_1_0160df38-ccbb-4870-bd22-e0d8dddea2d7

25 फरवरी को पेइचिंग में चीनी राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन सारांश और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ, जहां चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। इधर के दिनों में शी चिनफिंग के भाषण की सामग्री पर मिस्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया पैदा हुई।

मिस्र में चीनी मामलों पर अध्ययन करने वाले एक प्रसिद्ध विशेषज्ञ, मिस्र के सूचना प्रशासन के शोधकर्ता हुसैन इस्माइल ने हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि चीन की सफल गरीबी उन्मूलन ने दुनिया के लिए एक अच्छी मिसाल कायम की है।

हुसैन इस्माइल ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने भाषण में 1978 वर्ष में सुधार और खुलेपन के बाद से 40 से अधिक वर्षों में चीन के गरीबी उन्मूलन कार्यों का सारांश किया और चीनी विशेषता वाला एक गरीबी-रोधी सिद्धांत तैयार किया।

हुसैन का मानना ​​है कि गरीबी उन्मूलन में चीन की उपलब्धियों ने दुनिया को चीन की मानवाधिकार नीतियों की उन्नतिशीलता साबित की। राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण में व्यापक चीनी लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व किया गया। चीनी लोगों के बेहतर जीवन की खोज करना दुनिया के लोगों की अभिलाषाओं का प्रतिनिधित्व भी है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के देशों ने हाल के वर्षों में चीन की गरीबी उन्मूलन अवधारणाओं पर व्यापक अनुसंधान किया। कहा जा सकता है कि गरीबी उन्मूलन में चीन ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं, जिसका श्रेय चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व और चीनी सरकार की क्रियान्वयन शक्ति को जाना चाहिए। वह चीन की व्यवस्था की श्रेष्ठता का केंद्रित प्रदर्शन भी है। दुनिया के गरीबी उन्मूलन में चीन की योगदान दर 70 प्रतिशत से अधिक है। चीन के गरीबी उन्मूलन के अनुभव दुनिया के लिए अध्ययन करने और सीखने लायक हैं।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम