चीन का गरीबी उन्मूलन विश्व के लिए बड़ा योगदान है

2021-02-26 15:09:34

चीन का गरीबी उन्मूलन विश्व के लिए बड़ा योगदान है_fororder_wc930_592_be3a888853ae493cbeaf217ad423afe3

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का कहना है गरीबी को खत्म करना, प्राचीन काल से मानव जाति का सपना रहा है, और यह सभी देशों के लोगों के लिए खुशहाल जीवन जीने का मूल अधिकार है।

मानव जाति के इस समान सपने को साकार करना आसान नहीं है। वर्तमान में दुनिया भर में 70 करोड़ से अधिक लोग अब भी पूर्ण गरीबी से ग्रस्त हैं।

चीन स्थित संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की प्रतिनिधि बीटे ट्रेंकमैन के विचार में चीन गरीबी उन्मूलन को आम लोगों से शीर्ष नेता तक एक लक्ष्य मानता है। जो बुनियादी स्तर की गरीबी और परिवारों में गरीबी की प्रकृति को मौलिक रूप से समझने और गरीबी को हल करने के लिए मददगार साबित होता है।

साल 2020 में चीन, कभी पूर्ण गरीब लोगों की सबसे बड़ी संख्या वाले देश ने, पूरी तरह से गरीबी को समाप्त कर दिया। विश्व बैंक में चीन ब्यूरो के प्रधान मार्टिन रायसर ने कहा कि चीन ने 85 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, यह अद्वितीय बात है।  

वहीं पूर्व फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जीन-पियरे रफ़रिन के मुताबिक गरीबी के खिलाफ चीन की लड़ाई न केवल चीन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, बल्कि दुनिया भर में गरीबी उन्मूलन के लिए भी अहम  है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवम्बर 2012) के बाद से, चीन ने भूख, भरपेट भोजन और पर्याप्त कपड़ों के सवाल के समाधान के बाद पूरी तरह से गरीबी से छुटकारा पाने तक का कायापलट किया। देश भर में व्यापक तौर पर लोगों ने खुशहाल समाज में प्रवेश किया, चीन द्वारा प्राप्त उपलब्धियां विश्व ध्यानाकर्षक हैं। चीन के गरीबी उन्मूलन के अनुभव और ज्ञान ने वैश्विक गरीबी में कमी के लिए सकारात्मक योगदान देना शुरू कर दिया है।

चीनी गरीबी उन्मूलन विकास केंद्र के प्रधान हुआंग छंगवेई के मुताबिक, सबसे प्रमुख अनुभव लक्षित गरीबी उन्मूलन है। इन अनुभवों ने दुनिया में गरीबी में कमी की समस्या की एक श्रृंखला का जवाब दिया है, और चीन के लिए एक अच्छा समाधान प्रस्ताव पेश किया है।

 "बेल्ट एंड रोड" का निर्माण इस मार्ग से जुड़े हुए विभिन्न देशों के समान विकास की खोज दर्शाता है, और साथ ही जुड़े भाग्य वाले विकास समुदाय को बनाता है। इन वर्षों में चीन ने खेतों और कृषि प्रौद्योगिकी प्रदर्शन केंद्रों के निर्माण में 120 देशों की सहायता की है। सहायता प्राप्त इन देशों के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया है और कृषि उत्पादन क्षमता में सुधार किया है।

आधी सदी से अधिक समय से चीन ने लगातार उत्कृष्ट चीनी चिकित्सा कर्मियों को अफ्रीका भेजा है। विभिन्न आवश्यकताओं के जवाब में चीन ने सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय गरीबी में कमी का प्रशिक्षण दिया है।

पेय जल सुरक्षा से लेकर भरपेट भोजन और पर्याप्त कपड़ों तक, चिकित्सा सेवाओं से लेकर शैक्षिक प्रशिक्षण तक, चीनी विशेषता वाले गरीबी उन्मूलन के अनुभवों का उपयोग अधिक से अधिक विकासशील देशों और अविकसित क्षेत्रों द्वारा संदर्भ के लिए किया जा रहा है।

चीन ने गरीबी उन्मूलन में विकासशील देशों और अविकसित क्षेत्रों में अधिक सहायता प्रदान की है, जो दुनिया में एक आम "कठिनाई" है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वास्तव में, चीन के विकास ने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है। चीन 2020 तक अत्यधिक गरीबी को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहा, यह सारी दुनिया के लिए चीन द्वारा दिया गया सबसे बड़ा योगदान है।

गरीबी के बिना और आम विकास वाले मानव जाति के साझे भाग्य के समुदाय का सह-निर्माण किया जाए। भविष्य में चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर समान विकास का प्रयास करता रहेगा, ताकि एक गरीब मुक्त विकास संपन्न वैश्विक गांव की स्थापना की जा सके।

( श्याओ थांग )

रेडियो प्रोग्राम