श्रीलंका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 80 हज़ार के पार

2021-02-24 12:11:53

श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 23 फ़रवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार, उसी दिन सुबह 10 बजे तक गत 24 घटों में कोविड-19 के 518 नए मामले सामने आए, पुष्ट मामलों की संख्या 80,517 तक पहुंच गई और मरने वालों की संख्या 450 तक पहुंच गई। श्रीलंका में कुछ उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान शुरू किया।

श्रीलंका में 29 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया। टीकाकरण के पहले समूह में चिकित्सा कर्मचारी और सैन्य पुलिस शामिल हैं। 15 फ़रवरी को श्रीलंकाई सरकार ने लोगों को टीका लगाना शुरू करने और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में अतिसंवेदनशील लोगों को प्राथमिकता देने की घोषणा की। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 22 फरवरी तक श्रीलंका में 3,30,000 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।

कुछ समय पहले श्रीलंका में कोरोना-रोधी टीके भारत से आये थे। श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 तारीख को कहा कि मंत्रिमंडल ने भारत और ब्रिटेन से एक करोड़ से अधिक वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बनाया गया "कोविड-19 टीका कार्यान्वयन योजना" के माध्यम से प्राप्त टीके भी श्रीलंका पहुंचेंगे।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम