चीन ने दुनिया के लिए गरीबी उन्मूलन की मिसाल कायम की है : अंतरराष्ट्रीय समुदाय

2021-02-24 14:43:15

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस के बाद से चीन ने आठ वर्षों के अथक प्रयासों के बाद नए युग में गरीबी उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा किया। वर्तमान मानकों के तहत सभी ग्रामीण गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया और सभी गरीब काउंटियों ने गरीबी से छुटकारा पाया। पूर्ण गरीबी और क्षेत्रीय समग्र गरीबी का पूरी तरह उन्मूलन किया गया। 10 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया, जिसपर दुनिया का ध्यान आकर्षित हुआ।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय कहते हैं कि चीन ने गरीबी उन्मूलन में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किये हैं, जिसने अन्य देशों को गरीबी उन्मूलन के अहम विचार प्रदान किये और वैश्विक गरीबी उन्मूलन कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिये।

केन्या के अफ्रीकी नीति अनुसंधान संस्थान के निदेशक कागवानजा ने कई बार चीन का दौरा किया है और उन्हें केन्या व अफ्रीकी देशों और चीन के बीच संबंधों के विकास पर गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि बारंबार चीन का दौरा करने का कारण न केवल चीन को समझना है, बल्कि चीन के विकास से अफ्रीका के लिए सीखने लायक अनुभवों की तलाश करना भी है। वे इस बात पर सबसे अधिक ध्यान देते हैं कि चीन ने कैसे इतने कम समय में इतने ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि 1978 से चीन ने सुधार और खुलेपन लागू किया, जिससे कुछ लोग सबसे पहले अमीर हो गये और उन्होंने अन्य लोगों को गरीबी से छुटकारा पाने में मदद दी। अफ्रीका इन अनुभवों को सीख रहा है।

यूनिवर्सिटी ऑफ रोम के कानून विभाग के अध्यक्ष ओलिवियरो डिलिबरो का मानना ​​है कि "सटीक" चीन की गरीबी उन्मूलन जीत का महत्वपूर्ण कारण है। उन्होंने कहा कि चीन की सटीक गरीबी उन्मूलन रणनीति ने बड़ी सफलता हासिल की। देश सामान्य हस्तक्षेप नहीं करता है, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र की विशिष्ट वास्तविक स्थितियों के अनुकूल विभिन्न कदम उठाता है। इस तरह के सटीक गरीबी उन्मूलन कदम चीन की सफलता की कुंजी है।

तुर्की की देशभक्ति पार्टी (वतन पर्टसी) के अध्यक्ष डोगू पेरिंसक के विचार में गरीबी उन्मूलन में चीन के विशाल परिणाम चीन की व्यवस्था की श्रेष्ठता से पैदा हुए हैं।

पाकिस्तान के विद्वान यासर मसूद का मानना ​​है कि विकासशील देश चीन की गरीबी उन्मूलन नीतियों से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम