महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में फिर लॉकडाउन

2021-02-19 14:39:55

कोविड-19 महामारी के बढ़ते जोखिम के कारण, महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 18 फरवरी को राज्य के कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन संबंधी उपायों को फिर से लागू करने का फैसला लिया।

आंकड़ों के अनुसार फरवरी से महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी के पुष्ट मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 1 तारीख से 7 तारीख तक यहां नए पुष्ट मामलों की संख्या 17,672 है और 8 तारीख से 14 तारीख तक नए पुष्ट मामलों की संख्या 20,207 रही।

महामारी को रोकने के लिए सरकार ने अमरावती   और यवतमाल ज़िलों में लॉकडाउन के उपायों को फिर से लागू करने का फैसला किया। सरकार ने अब तक यह तय नहीं किया है कि राज्य की राजधानी मुंबई में नाकाबंदी के उपायों को लागू किया जाए या नहीं। लेकिन  स्थानीय सरकार ने रेस्तरां और विवाह स्थलों पर महामारी की रोकथाम को लेकर सख्ती बरतने की बात कही है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम