चीन ने पश्चिमी सीमा की रक्षा में 5 सैनिकों को पुरस्कार से सम्मानित किया

2021-02-19 17:01:31

हाल में चीनी सैन्य पक्ष ने देश की पश्चिमी सीमा की रक्षा के लिए दो अधिकारी और तीन सैनिक सहित लोगों को पुरस्कार से सम्मानित किया है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी डेली ने 19 फरवरी को बताया कि चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग ने गलवान घाटी में विदेशी सेना द्वारा उकसाने वाली शत्रुता से लड़ने में अपनी भूमिका के लिए सैनिकों को सराहा।

"बॉर्डर-डिफेंडिंग हीरो" का खिताब मरणोपरांत बटालियन कमांडर छन होंगच्वुन को प्रदान किया गया, जबकि छन श्यांगरोंग, श्याओ सियुआन और वांग च्वोरान ने प्रथम श्रेणी में मेरिट प्राप्त की। वे सभी पिछले जून में विदेशी सैन्य कर्मियों के साथ झड़प में मारे गए।

छी फ़ापाओ, जो झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, ने "सीमा की रक्षा के लिए नायक रेजिमेंट कमांडर" की उपाधि प्राप्त की।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम