शिनच्यांग को लेकर पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट झूठी

2021-02-10 19:35:59

शिनच्यांग को लेकर पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट झूठी_fororder_斯里兰卡职业教育培训学校

वर्ष 2019 में उन्होंने चीन के शिनच्यांग बेवुर स्वायत्त प्रदेश के उरूमुछी और काशगर की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान उन्हें शिनच्यांग की स्थिति की गहरी समझ हुई, जो पश्चिमी देशों की मीडिया की रिपोर्ट से पूरी तरह से अलग है। साथ ही उन्हें स्थानीय लोगों विशेषकर युवाओं से बातें और संपर्क करने का मौका मिला। हाल ही में शिन्हुआ समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में श्रीलंका के विदेश सचिव जयनाथ कोलंबेज (Jayanath Colombage) ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि चीन सरकार शिनच्यांग के लोगों की रक्षक है। यह बिल्कुल बेबुनियाद बात है कि अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ समेत पश्मिची देशों के कई राजनीतिज्ञों ने शिनच्यांग में जातीय लोगों के नरसंहार का झूठा प्रचार किया।

उन्होंने कहा कि सभी देशों को आंतकवाद को खत्म करने का अधिकार है। शिनच्यांग की यात्रा के दौरान उन्हें पता लगा कि पिछले कुछ सालों में आतंकी संगठनों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया। इनमें तमाम मासूम नागरिक मारे गए। तब शिनच्यांग एक सुरक्षित जगह नहीं थी। स्थानीय बच्चों को स्कूल और घर आदि जाते वक्त चिंता रहती थी। लेकिन मौजूदा शिनच्यांग एक सुरक्षित स्थल है। यह एक महान उपलब्धि है।

शिनच्यांग के व्यावसायिक कौशल शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्रों ने उन पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि उक्त केंद्रों को लेकर कुछ पश्चिमी मीडिया ने नकारात्मक रिपोर्टें की। उन्होंने कहा कि शिनच्यांग के व्यावसायिक कौशल शिक्षा व प्रशिक्षण केंद्र विश्वविद्यालयों की तरह हैं। इन केंद्रों में उन्होंने स्मार्ट क्लासरूम और स्मार्ट ब्लैकबोर्ड आदि आधुनिक ऑनलाइन शिक्षण उपकरण देखे ।

उन्होंने आगे कहा कि इन केंद्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने कई स्थानीय युवाओं से बातचीत की। इन युवाओं की आंखों में आशा भरी हुई है। इस प्रकार की आशा हर देश और क्षेत्र के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपील की कि इन युवाओं ने विभिन्न भाषा और पेशेवर कौशल प्रशिक्षणों में भाग लिया। इनमें कुछ कानून की पढ़ाई करते हैं, जबकि कुछ हस्तकला आदि विषय। साथ ही कुछ युवाओं को उम्मीद है कि भविष्य में वे एक पर्यटक गाइड बन सकेंगे। क्योंकि शिनच्यांग प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।

उन्होंने कहा कि शिनच्यांग की संस्कृति काफी विविध हैं। उन्हें लगता है कि स्थानीय सांस्कृतिक एकीकरण कार्य बहुत अच्छा है। एक स्थल में विभिन्न संस्कृतियों का साथ-साथ मौजूद रहना एक महान उपलब्धि है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम