पिछले 5 वर्षों में तिब्बत के सात प्रमुख उद्योगों को 1.9 खरब युआन से अधिक अतिरिक्त मूल्य मिला

2021-01-26 13:00:44

पिछले 5 वर्षों में तिब्बत के सात प्रमुख उद्योगों को 1.9 खरब युआन से अधिक अतिरिक्त मूल्य मिला_fororder_1

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विकास और सुधार समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, "13वीं पंचवर्षीय योजना" (2016 से 2020 तक) के दौरान, तिब्बत के औद्योगिक निर्माण का तेजी से विकास साकार हुआ। पठारीय जीव विज्ञान, पर्यटन और संस्कृति, हरित उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक सेवाएं, उच्च तकनीक डिजिटल, और सीमा व्यापार रसद समेत सात उद्योगों ने 1.9 खरब युआन से अधिक अतिरिक्त मूल्य प्राप्त किया, और विकास का लाभ धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है।

पिछले 5 वर्षों में तिब्बत के सात प्रमुख उद्योगों को 1.9 खरब युआन से अधिक अतिरिक्त मूल्य मिला_fororder_3

"13वीं पंचवर्षीय योजना" अवधि के दौरान तिब्बत ने पूंजी, बिजली की कीमत, बुनियादी संरचना आदि के संदर्भ में उद्यमों को व्यापक समर्थन प्रदान किया, जिससे कई उच्च और नई तकनीकी उद्योगों के तिब्बत में आने को आकर्षित किया गया। परिणामस्वरूप, पूरे स्वायत्त प्रदेश में सूचनाकरण सूचकांक साल 2015 के 63.3 से बढ़कर साल 2020 के 75.8 तक पहुंच गया। वर्तमान में तिब्बत में 300 से अधिक सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनियां हैं, जहां डिजिटल अर्थव्यवस्था का पैमाना 33 अरब युआन से अधिक हो गया है, जो तिब्बत के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण इंजन बन गया है।

पिछले 5 वर्षों में तिब्बत के सात प्रमुख उद्योगों को 1.9 खरब युआन से अधिक अतिरिक्त मूल्य मिला_fororder_2

सात प्रमुख उद्योगों में पर्यटन उद्योग उल्लेखनीय है। पिछले पाँच सालों में तिब्बत ने करीब 16 करोड़ पर्यटकों का सत्कार किया, कुल 2 खरब 10 अरब पर्यटन आय प्राप्त की। वर्तमान में तिब्बत के पर्यटन बाज़ार में ऑनलाइन उपभोग प्रति साल 20 प्रतिशत की गति से लगातार बढ़ रहा है। पिछले पांच वर्षों में पर्यटन उद्योग ने 12 अरब 1 करोड़ 50 लाख युआन के कर राजस्व प्राप्त किया, जिससे पूरे स्वायत्त प्रदेश के आवास और खानपान उद्योग को 80 करोड़ 20 लाख युआन का कर राजस्व हासिल हुआ।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम