चीन के शिनच्यांग का इतिहास शीर्षक डॉक्यूमेंट्री प्रसारित होगी

2021-01-24 17:03:00

चाइना मीडिया ग्रुप और शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश के प्रचार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तैयार शिनच्यांग का इतिहास शीर्षक डॉक्यूमेंट्री 25 जनवरी को प्रसारित की जाएगी, जिसके कुल 8 भाग हैं। डॉक्यूमेंट्री में पुरातत्व उपलब्धियों और ऑडियो-वीडियो के जरिए चीन के शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश के इतिहास, जाति, धर्म और संस्कृति का परिचय दिया जाएगा।

चाइना मीडिया ग्रुप के अनुसार डॉक्यूमेंट्री चीन के विभिन्न ऐतिहासिक कालों में शिनच्यांग के तमाम क्षेत्रों में हुए विकास की तस्वीर दर्शकों के समक्ष पेश करेगी। इसमें दर्जन चीनी-विदेशी इतिहासकारों और पुरातत्वविदों का इंटव्यू लिया गया है।

बताया जाता है कि डॉक्यूमेंट्री में शिनच्यांग में कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों की स्पष्टीकरण की गई, जैसा कि शिनच्यांग चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अभिन्न भाग रहा है। शिनच्यांग के विभिन्न जातीय लोग देश के बड़े परिवार के सदस्य हैं। शिनच्यांग में कई धर्मों के लोग हमेशा साथ में रहे हैं और शिचन्यांग की विभिन्न जातीय संस्कृतियां चीनी संस्कृति की भाग हैं।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम