2021 का प्रतीक रंग निकला है

2021-02-08 20:02:21

2021 का प्रतीक रंग निकला है_fororder_年度代表色

हाल में पैनटोन कंपनी की वेबसाइट ने 2021 का प्रतीक रंग जारी किया, जो पैनटोन 17-5104 अल्टिमेट ग्रे और पैनटोन 13-0647 रोशन है। उपरोक्त दो रंगों को जोड़ने से “शक्ति” और “आशा” का संकेत मिला है। इस कंपनी का मानना है कि उपरोक्त दो रंगों ने अच्छी तरह विभिन्न तत्वों के बीच आपसी समर्थन जाहिर किया है, जो 2021 पैनटोन वार्षिक रंग का प्रतीक कर सकते हैं।

पैनटोन 13-0647 रोशन एक किस्म का चमकदार और खुशी पीला रंग है, जिसमें सोर की शक्ति और गर्म भरा हुआ है। जबकि पैनटोन 17-5104 अल्टिमेट ग्रे मजबूती और चिरस्थायी का प्रतीक है। दोनों को जोड़ने से शक्ति, विश्वास और आशा का प्रदर्शन होता है। यह मानव जाति की भावना के लिए अति महत्वपूर्ण है।

परिचय के मुताबिक पैनटोन कंपनी रंग का विकास और अनुसंधान करने वाली विश्वविख्यात संस्था है, साथ ही वह रंग सिस्टम और तकनीक का सप्लाई व्यापारी भी है। इस कंपनी का मुख्यालय अमेरिका की न्यू जर्सी स्टेट में स्थित है।

माप प्रणाली, सॉफ्टवेयर, रंग मानकों और सेवाओं के माध्यम से यह कंपनी रंग का विकास, उत्पादन, बिक्री और नवाचार करती है, जिसका व्यवसाय चित्र कला, कपड़े, घरेलू सामान, प्लास्टिक का सामान आदि क्षेत्र शामिल हैं।

हर साल प्रतीक रंग को चुनने के लिए पैनटोन कंपनी के रंग विशेषज्ञ विश्व पर असर पड़ने वाले रंग के नये तत्व को ढूंढने की कोशिश करते हैं, जिनमें मनोरंजन उद्योग और निर्माण में फिल्म, कला प्रदर्शनियां, गर्म पर्यटन स्थल, नयी जीवन स्टाइल, सामाजिक व आर्थिक स्थिति इत्यादि। प्रभाव देने वाले तत्वों में नयी विज्ञान व तकनीक, सामग्री, सोशल मीडिया प्लेटफार्म, विश्वविख्यात खेल समारोह आदि भी हो सकते हैं।

2021 का प्रतीक रंग निकला है_fororder_年度代表色2020

इससे पहले 2020 का वार्षिक रंग पैनटोन 19-4052 क्लासिक नीला था। यह एक किस्म का शांत रंग है, जो मानव जाति को शांति ला सकता है और शरण दे सकता है।

नए साल में हम एक विश्वसनीय और स्थिर आधार पर नये युग का स्वागत करें।

रेडियो प्रोग्राम